फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yellow Penguin: दक्षिण जॉर्जिया द्वीप में पहली बार दिखा सुनहरा पेंगुइन, तस्वीरें देख नहीं होगा यकीन

Tue, 05 May 2026 04:05 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Yellow Penguin: आमतौर पर पेंगुइन को हम काले और सफेद रंग में ही देखते आए हैं, लेकिन इस बार वैज्ञानिकों और फोटोग्राफर्स को एक ऐसा पेंगुइन मिला, जिसका रंग सुनहरा-पीला है। यह अनोखा पेंगुइन देखने में इतना अलग और आकर्षक है कि पहली नजर में किसी को भी हैरान कर दे।
विज्ञापन
1 of 5
दक्षिण जॉर्जिया द्वीप में देखा गया सुनहरा पेंगुइन - फोटो : instagram/wealthy.hype
Rare Golden Yellow King Penguin: बर्फ से ढकी दुनिया में जहां हर चीज काले-सफेद फ्रेम में कैद नजर आती है, वहां अगर अचानक सोने जैसी चमक दिख जाए तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा हाल ही में देखने को मिला, जब पेंगुइन की भीड़ के बीच एक ऐसा मेहमान नजर आया, जिसने अपनी अलग ही पहचान बना ली।

आमतौर पर पेंगुइन को हम काले और सफेद रंग में ही देखते आए हैं, लेकिन इस बार वैज्ञानिकों और फोटोग्राफर्स को एक ऐसा पेंगुइन मिला, जिसका रंग सुनहरा-पीला है। यह अनोखा पेंगुइन देखने में इतना अलग और आकर्षक है कि पहली नजर में किसी को भी हैरान कर दे।

यह दुर्लभ दृश्य उस वक्त कैमरे में कैद हुआ, जब बेल्जियम के वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर यवेस एडम्स दक्षिण जॉर्जिया द्वीप पर पेंगुइन कॉलोनी की तस्वीरें ले रहे थे। हजारों पेंगुइन के बीच अचानक उनकी नजर एक ऐसे पेंगुइन पर पड़ी, जिसका पूरा शरीर चमकदार सुनहरे रंग में रंगा हुआ था। इस असामान्य नजारे ने पूरी टीम को चौंका दिया।
विज्ञापन

2 of 5
दक्षिण जॉर्जिया द्वीप में देखा गया सुनहरा पेंगुइन - फोटो : instagram/wealthy.hype
क्यों है इसका रंग पीला?
विशेषज्ञों के अनुसार, यह मामला अल्बिनिज्म नहीं बल्कि 'ल्यूसिज्म' का है। इस स्थिति में जीवों के शरीर में पिगमेंट आंशिक रूप से कम हो जाता है, जिससे उनका रंग पूरी तरह सफेद नहीं होता, बल्कि कुछ अलग ही शेड में बदल जाता है। इसी वजह से यह किंग पेंगुइन सुनहरे रंग में नजर आ रहा है, जबकि आमतौर पर किंग पेंगुइन काले और सफेद रंग के होते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
दक्षिण जॉर्जिया द्वीप में देखा गया सुनहरा पेंगुइन - फोटो : instagram/wealthy.hype
किंग पेंगुइन्स का अड्डा
यह दुर्लभ पेंगुइन दक्षिण जॉर्जिया द्वीप पर देखा गया, जो अंटार्कटिका के पास स्थित है और जहां हजारों की संख्या में किंग पेंगुइन रहते हैं। यह जगह वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी के लिए भी दुनियाभर में मशहूर है।
 

4 of 5
दक्षिण जॉर्जिया द्वीप में देखा गया सुनहरा पेंगुइन - फोटो : instagram/wealthy.hype
लोगों का ध्यान किया आकर्षित
सोशल मीडिया पर इस “गोल्डन पेंगुइन” की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग इसे प्रकृति का अनोखा चमत्कार मान रहे हैं। हालांकि वैज्ञानिक अब इस पर गहराई से अध्ययन कर रहे हैं, क्योंकि इसका अलग रंग इसे शिकारियों के लिए आसान निशाना बना सकता है। फिर भी फिलहाल यह पेंगुइन पूरी तरह स्वस्थ है और अपनी कॉलोनी के साथ सामान्य जीवन जी रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दक्षिण जॉर्जिया द्वीप में देखा गया सुनहरा पेंगुइन - फोटो : instagram/wealthy.hype
बेहद दुर्लभ है ये रंग
पेंगुइन की दुनिया में इस तरह का रंग बदलाव बेहद दुर्लभ माना जाता है और अब तक ऐसे बहुत कम मामले सामने आए हैं। यही वजह है कि यह खोज न सिर्फ वैज्ञानिकों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि प्रकृति प्रेमियों के लिए भी किसी अजूबे से कम नहीं। यह सुनहरा पेंगुइन इस बात का जीवंत उदाहरण है कि प्रकृति कभी-कभी अपने नियम खुद तोड़कर कुछ बिल्कुल अलग और अद्भुत रच देती है।

Sauraha Chitwan: इस जगह की सड़कों पर घूमते हैं गेंडे और हाथी, इंसानों के साथ रहते हैं विशालकाय जानवर
Ajab Gajab: 12 की उम्र में मां और 13 साल में पिता बनने जा रहा है ये कपल, नाना-नानी को पड़ रही फटकार
Bizarre: बाढ़ में लापता हुए शख्स का शव मिला मगरमच्छ के अंदर, मामला खुला तो पुलिस भी रह गई सन्न
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें