फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां जन्मा दुनिया का सबसे छोटा-सबसे हल्का बच्चा, वजन एक सेब से भी है कम

Fri, 19 Apr 2019 06:32 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जापान में एक अनोखे बच्चे ने जन्म लिया है। यहां सबसे छोटा और सबसे हल्का बच्चा अब बाहरी दुनिया में पैर रखने के लिए तैयार है। डॉक्टरों ने बताया कि जापान में अक्टूबर को जन्म लेने के समय उसका वजन एक सेब के बराबर था। उस समय उसका वजन महज 258 ग्राम था। वह पूर्व में सबसे कम वजन के जन्मे रिकॉर्डधारी बच्चे की तुलना में काफी हल्का था।
विज्ञापन

2 of 6
baby born - फोटो : twitter
रुसुके सेकिया (Ryusuke Sekiya) का जन्म आपातकालीन सिजेरियन सेक्शन के जरिए हुआ था। दरअसल, तोशिको नाम की महिला ने गर्भधारण के बाद उच्च रक्तचाप की दिक्कत के चलते 24 सप्ताह और पांच दिन के बाद रयुसुके सेकिये को जन्म दे दिया था।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : Social Media
एक अक्टूबर 2018 को जब रयुसुके का जन्म हुआ तब उसकी लंबाई 22 सेंटीमीटर थी और डॉक्टरों ने उसे अति गहन चिकित्सा कक्ष में रखा था। उन्होंने उसे दूध पिलाने के लिए ट्यूब का सहारा लिया। वे कभी-कभी मां का दूध पिलाने के लिए रुई का इस्तेमाल भी करते थे। करीब 7 महीने बाद बच्चे का वजन 13 गुना बढ़ गया और अब वह 3 किलोग्राम का है। 

4 of 6
- फोटो : Social Media
आपको बता दें कि, इससे पहले पिछले साल एक अन्य जापानी लड़का दुनिया में सबसे कम वजन का नवजात होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुका था, जिसका वजन सिर्फ 268 ग्राम था। उस बच्चे को फरवरी में टोक्यो के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : thejournal.ie
बच्चे मां तोशिको ने पत्रकारों से कहा कि जब उसका जन्म हुआ तो वह बहुत छोटा-सा था और ऐसा लगता था कि अगर उसे स्पर्श करेंगे तो वह टूट जाएगा, मैं बहुत चिंतित थी। उन्होंने कहा कि अब वह दूध पीता है, हम उसे नहलाते हैं। मैं खुश हूं कि मैं उसे बड़ा होते देख पा रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : asahi.com
बताते चलें कि सबसे छोटी जिंदा रहने वाली लड़की का जन्म साल 2015 में जर्मनी में हुआ था, जिसका वजन 252 ग्राम था। डॉक्टरों के अनुसार, छोटे बच्चों के जीवित रहने की दर लड़कों की तुलना में लड़कियों की अधिक होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें