फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया का सबसे खतरनाक स्विमिंग पूल, जहां अच्छे-अच्छे तैराकों के भी छूट जाते हैं पसीने

Tue, 25 Jun 2019 02:47 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया का सबसे खतरनाक स्विमिंग पूल - फोटो : Social media
आपने कभी न कभी स्विमिंग पूल में तैराकी तो की होगी, लेकिन क्या कभी ऐसे किसी स्विमिंग पूल में गए हैं, जो जमीन से कई फीट ऊपर हवा में लटका हो। आज हम आपको एक ऐसे ही स्विमिंग पूल के बारे में बताने जा रहे हैं जो दिखने में बेहद ही खूबसूरत है, लेकिन वो उतना ही खतरनाक भी है। 
विज्ञापन

2 of 5
दुनिया का सबसे खतरनाक स्विमिंग पूल - फोटो : Social media
यह स्विमिंग पूल इटली के दक्षिण टायरोल प्रांत में है, जिसे 'ह्यूबर्ट्स होटल' के ऊपर बनाया गया है। यह स्विमिंग पूल जमीन से 40 फीट की ऊंचाई पर बना है, जिसकी लंबाई 82 फीट है। 
विज्ञापन

3 of 5
दुनिया का सबसे खतरनाक स्विमिंग पूल - फोटो : Social media
इस स्विमिंग पूल के बीच में कुछ हिस्से पर पारदर्शी कांच लगा हुआ है, जो इसे बेहद ही खास और साथ ही खतरनाक भी बनाता है। यही वजह है कि इस स्विमिंग पूल में तैराकी करते समय अच्छे-अच्छे तैराकों के भी पसीने छूट जाते हैं। 

4 of 5
दुनिया का सबसे खतरनाक स्विमिंग पूल - फोटो : Social media
इस स्वीमिंग पूल में तैरने वाले हर एक पर्यटक को पहाड़ों के बीच हवा में तैरने का जो अहसास होता है, वह शायद ही किसी और स्विमिंग पूल में होता हो। यहां स्वीमिंग पूल में लगे कांच के फर्श से नीचे देखने की कई लोग नहीं कर पाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुनिया का सबसे खतरनाक स्विमिंग पूल - फोटो : Social media
होटल ह्यूबर्ट्स में बना यह डरावना स्विमिंग पूल लोहे के चार मजबूत पिलर्स पर टिका हुआ है। अगर आप पूल से नीचे ना भी देखना चाहें तो आसपास की खूबसूरत पहाड़ियों को देखकर रोमांचित हो सकते हैं, क्योंकि यहां का नजारा ही कुछ ऐसा होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें