फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत और रोमांच से भरे रास्ते, यहां कांप उठती है रूह तक

Tue, 24 May 2016 09:40 AM IST
टीम डिजिटल /अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
सड़क - फोटो : oddee.com
दुनिया में ऐसी कई जगह है जो बहुत खूबसुरत हैं लेकिन वहां पहुंचना बेहद मुश्किल है। जिन रास्तों से होकर वहां पहुंचना पड़ता है वो दुनिया के खतरनाक रास्तों में से एक हैं। इन सड़कों से गुजरने पर आपको कुछ भी हो सकता है। आइए जानते हैं दुनिया के 10 बेहद खतरनाक रास्तों के बारे में।
 
Trending Videos
विज्ञापन

इन रास्तों पर जाने से कांप उठेगी आपकी रूह

2 of 11
- फोटो : oddee.com
फुरका पास- स्विंटजरलैंड : स्विटजरलैंड का फुरका पास समुद्र से 2429 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह यूरोप का सबसे ऊंचा एवं खतरनाक रास्ता है। 
विज्ञापन

इन रास्तों पर जाने से कांप उठेगी आपकी रूह

3 of 11
- फोटो : oddee.com
यू एस रूट 431- अलाबामा : अलाबामा यू एस रूट 431 अमेरिका के सबसे खतरनाक रास्तों में से एक है। सड़क सही से न दिखाई देना एवं लेन्स के जल्दी-जल्दी बदलने से इस रास्ते पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। 
 

इन रास्तों पर जाने से कांप उठेगी आपकी रूह

4 of 11
- फोटो : oddee.com
कॉल डू चौसी- फ्रांस : कॉल डू चौसी दुनिया के ऊंचे पहाड़ी रास्तों में से एक है जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से 1533 मीटर है। इस रास्ते पर इतने अधिक मुड़ाव हैं कि गाड़ी चलाने में बहुत मुश्किल होती है। यह पूरी तरह से संकरी सड़क है।
विज्ञापन

इन रास्तों पर जाने से कांप उठेगी आपकी रूह

5 of 11
- फोटो : oddee.com
स्कीपर केनयन रोड- न्यूजीलैंड : न्यूजीलैंड के स्कीपर केनयन रोड पर लोग जाने से डरते हैं। यह काफी संकरा रास्ता है। इस पर गाड़ी चलाने से पहले स्पेशल परमिट की जरूरत होती है। इसके अलावा ड्राइवर को धैर्य रखने की भी बहुत जरूरत है। 
विज्ञापन

इन रास्तों पर जाने से कांप उठेगी आपकी रूह

6 of 11
- फोटो : oddee.com
बी आर 116- ब्राजील : इस रास्ते की कुल लंबाई 2700 माइल है और यह ब्राजील का दूसरा सबसे लंबा हाईवे है। खराब मौसम और हाई क्लिफ साइड के चलते यह रास्ता काफी खतरनाक है। 
विज्ञापन

इन रास्तों पर जाने से कांप उठेगी आपकी रूह

7 of 11
- फोटो : oddee.com
हेलसेमा हाईवे- फिलिपीन्स : यह हाई वे फिलिपीन्स में सबसे ऊंचाई पर बना हुआ है। यह सड़क काफी अधिक फिसलन भरी है और जगह-जगह से टूटी हुई भी है। इस हाईवे पर गाड़ी चलाना बहुत मुश्किल है। 150 माइल लंबा ये हाईवे काफी तेड़ा मेड़ा है।

इन रास्तों पर जाने से कांप उठेगी आपकी रूह

8 of 11
- फोटो : oddee.com
ए44-वेल्स : ए44 भी दुनिया की खतरनाक सड़कों में से एक है। इस सड़क पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इस सड़क पर 40 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा स्पीड में गाड़ी चलाने में सख्त मनाही है।

इन रास्तों पर जाने से कांप उठेगी आपकी रूह

9 of 11
- फोटो : oddee.com
लक्सर अल हरघादा रोड- मिस्त्र : मिस्त्र का लक्सर अल हरघादा रोड 299 मील लंबा है एवं दुनिया के बेहद खतरनक रास्तों में से एक है। यह रास्ता डकैती, अपहरण और मर्डर के लिए लोगों में मशहूर है। लोग इस रास्ते से गुजरने से डरते हैं। 

इन रास्तों पर जाने से कांप उठेगी आपकी रूह

10 of 11
- फोटो : oddee.com
बेबर्ट डी915- तुर्की : तुर्की के बेबर्ट डी915 पर गाड़ी चलाना सबसे अधिक चुनौती से भरा हुआ है। इस सड़क की हालत काफी खराब है। एक तरफ चट्टान है और दूसरी तरफ खाई। सड़क पर कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं है। यह समुद्र तल से 2035 मीटर की ऊंचाई पर है।
विज्ञापन

इन रास्तों पर जाने से कांप उठेगी आपकी रूह

11 of 11
- फोटो : oddee.com
गुओलियांग टनल रोड-चीन : चीन में सुरंगों से भरी यह सड़क काफी खतरनाक है। इस सड़क पर बने सुरंगों की ऊंचाई मात्र 15 फीट एवं चौड़ाई 12 फीट है। पूरी सड़क काफी पतली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें