फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एवरेस्ट से भी कम है इस पहाड़ की ऊंचाई, फिर भी आज तक नहीं चढ़ पाया कोई

Tue, 25 Jun 2019 05:31 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गंगखार पुनसुम - फोटो : Social media
दुनिया के सबसे ऊंचे पहाड़ माउंट एवरेस्ट के बारे में तो आपने सुना होगा, जिस पर अब तक कई बार कई लोग चढ़ाई कर चुके हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसा पहाड़ भी है, जिसकी ऊंचाई एवरेस्ट से भी कम है, फिर भी उस पर आज तक कोई नहीं चढ़ पाया है। 
विज्ञापन

2 of 5
गंगखार पुनसुम - फोटो : Social media
इस पहाड़ का नाम है गंगखार पुनसुम, जो भूटान और चीन के बीच स्थित है। गंगखार पुनसुम की ऊंचाई 24,840 फीट है, जबकि माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 29,029 फीट है। 
विज्ञापन

3 of 5
गंगखार पुनसुम - फोटो : Social media
हालांकि ऐसा नहीं है कि इस पहाड़ पर चढ़ने की आज तक किसी ने कोशिश नहीं की। साल 1994 में कुछ पर्वतारोहियों ने गंगखार पुनसुम पर चढ़ने की कोशिश की थी, लेकिन तब भूटान की सरकार ने चीन की सरकार से मदद लेते हुए उन्हें पहाड़ पर चढ़ने से रोक दिया था। 

4 of 5
गंगखार पुनसुम - फोटो : Social media
इस पहाड़ पर किसी के भी ना चढ़ने के पीछे भूटान सरकार का हाथ है। दरअसल, भूटान के लोग पहाड़ों को भगवान के समान मानते हैं। ऐसे में गंगखार पुनसुम भी उनके लिए एक पवित्र स्थल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गंगखार पुनसुम - फोटो : Social media
साल 1994 में ही भूटान की सरकार ने एक कानून पास किया था, जिसके अनुसार 20 हजार फीट तक की ऊंचाई वाले पहाड़ों पर ही पर्यटकों को जाने की अनुमति होगी, जबकि गंगखार पुनसुम की ऊंचाई 24 हजार फीट से ज्यादा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें