फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab Gajab: इस पहाड़ी पर बसा है दुनिया का सबसे ऊंचा डाकघर, जानें कैसे करता है काम

Mon, 20 Apr 2026 04:18 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Worlds Highest Post Office: आज हम आपको एक अनोखे डाकघर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दुनिया का सबसे ऊंचाई पर स्थित सक्रिय पोस्ट ऑफिस है। इस डाकघर की सबसे बड़ी खासियत इसकी ऊंचाई ही नहीं, बल्कि इसकी निरंतर सेवा है। 
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया का सबसे ऊंचा डाकघर! - फोटो : AI
Worlds Highest Post Office:: डिजिटल दौर ने भले ही दुनिया को स्क्रीन तक समेट दिया हो, लेकिन कुछ भावनाएं आज भी कागज और स्याही में ही पूरी तरह उतरती हैं। चिट्ठी पर लिखे शब्द लंबे समय तक लोगों के दिनों में बसे रहते हैं। यही वजह है कि तकनीक के इस तेज समय में भी देश के कई कोनों में खत आज भी रिश्तों की डोर को थामे हुए हैं। खासतौर पर वहां, जहां नेटवर्क की पहुंच की आज भी कमी है। आज हम आपको एक अनोखे डाकघर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दुनिया का सबसे ऊंचाई पर स्थित सक्रिय पोस्ट ऑफिस है।

Worlds Lightest Person: ये है दुनिया की सबसे हल्की इंसान, जानें संघर्ष, शोहरत और दर्दनाक अंत की कहानी
Ajab Gajab: टॉयलेट सीट पर महिला के साथ हुआ ऐसा हादसा, एक पल में चली गई वर्षों की यादें
विज्ञापन

2 of 5
बर्फीली ऊंचाइयों पर बसा डाकघर - फोटो : adobestock
बर्फीली ऊंचाइयों पर बसा डाकघर
हिमाचल प्रदेश के स्पीति क्षेत्र के हिक्किम गांव में स्थित यह डाकघर समुद्र तल से करीब 14,567 फीट की ऊंचाई पर मौजूद है। यहां पहुंचना ही अपने आप में एक चुनौती है, क्योंकि कम ऑक्सीजन और कठिन मौसम हर कदम पर परीक्षा लेते हैं। इसके बावजूद साल 1983 से यह डाकघर लगातार अपनी सेवा दे रहा है। बर्फीली हवाओं और दुर्गम रास्तों के बीच भी यहां से भेजी गई हर चिट्ठी अपने साथ भावनाएं और संदेश लेकर निकलती है।
विज्ञापन

3 of 5
गांवों की जीवनरेखा बनी चिट्ठियां - फोटो : adobestock
गांवों की जीवनरेखा बनी चिट्ठियां
हिक्किम का यह डाकघर केवल एक गांव तक सीमित नहीं है, बल्कि आसपास के कई दूरस्थ इलाकों तक अपनी पहुंच बनाए हुए है। लांगचा-1, लांगचा-2 और कॉमिक जैसे गांव आज भी चिट्ठियों के जरिए ही दुनिया से जुड़े हैं। स्पीति घाटी के रास्ते साल में सिर्फ कुछ महीनों के लिए ही खुले रहते हैं, जून से अक्टूबर के बीच। सर्दियों में बर्फ की मोटी चादर पूरे इलाके को ढक लेती है, जिससे संपर्क लगभग टूट जाता है। ऐसे में यह डाकघर लोगों के लिए एक उम्मीद बनकर सामने आता है।

Amazing Facts: गधे की छवि क्यों बनी मजाक का विषय? सच्चाई जानकर बदल जाएगी सोच

4 of 5
क्या बनाता है इसे खास? - फोटो : adobestock
क्या बनाता है इसे खास?
इस डाकघर की सबसे बड़ी खासियत इसकी ऊंचाई ही नहीं, बल्कि इसकी निरंतर सेवा है। दुनिया का सबसे ऊंचा ऑपरेशनल पोस्ट ऑफिस होने के कारण यह पर्यटकों के लिए भी खास आकर्षण का केंद्र बन चुका है। यहां आने वाले लोग अक्सर अपने दोस्तों और परिवार को पोस्टकार्ड भेजते हैं, जिस पर लगी खास मोहर इस अनुभव को यादगार बना देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुनिया का सबसे ऊंचा डाकघर - फोटो : AI
सर्दियों में भारी बर्फबारी के कारण रास्ते बंद हो जाते हैं और डाक सेवा भी कुछ समय के लिए ठहर जाती है। लेकिन जैसे ही मौसम साथ देता है, यह सेवा फिर से शुरू हो जाती है। कई बार डाक कर्मचारियों को कठिन रास्तों पर पैदल चलकर भी चिट्ठियां पहुंचानी पड़ती हैं।

Ajab Gajab: ऑनलाइन प्यार की पहली मुलाकात में ही लग गया चूना, खाने का बिल देख युवक के उड़े होश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें