फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

39 बीवियां और 94 बच्चे, अभी परिवार बढ़ाने के मूड में है ये शख्स

Tue, 24 Apr 2018 04:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
अगर किसी परिवार के सदस्यों की संख्या 162 हो तो! सुनकर चौंक गए क्या? ऐसा परिवार देखने के लिए आपको कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं, क्योंकि ऐसा परिवार कहीं और नहीं बल्कि हमारे देश में है। 
विज्ञापन

2 of 8
मिजोरम के बख्तवांग नाम के गांव में दुनिया का सबसे बड़ा परिवार रहता है। ये परिवार है जियोना चाना का। जियोना 72 साल के हैं। इनकी 39 पत्नियां और 94 बच्चे हैं। इनकी सबसे पहले शादी वर्ष 1959 में हुई थी और अंतिम शादी 2004 में हुई। 
विज्ञापन

3 of 8
जिओना ऐसे संप्रदाय से ताल्लुक रखते हैं जो अपने सदस्यों को असीमित शादी की अनुमति देता है। जिओना की इतनी सारी पत्नियों की यही वजह है। इनके परिवार का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है। 

4 of 8
इनका घर भी कम बड़ा नहीं है। इसका घर 4 मंजिला है जिसमें 100 से भी ज्यादा कमरे हैं। इन्होंने अपने घर का नाम भी रखा है। इनके घर का नाम 'छुआन थार रन' है यानि 'नई पीढ़ी का आवास' है।
विज्ञापन

5 of 8
39 पत्नियों के पति जियोना इसे ईश्वर का वरदान मानते हैं और इतने बड़े परिवार के लिए अपने आप को किस्मत का धनी मानते हैं।

चाना की बीवियां भी बडी आज्ञाकारी हैं। सभी एक साथ एक ही घर में रहती है और आपस में बहुत प्रेम करती हैं।
विज्ञापन

6 of 8
जहां छोटे परिवार में भी बहु के आने पर रसोई का बंटवारा हो जाता है। वहीं ये पूरा परिवार एक साथ रहता है और इस परिवार का सारा खाना भी एक ही रसोई में बनता है। 
विज्ञापन

7 of 8
एक दिन के राशन में 45 किलो चावल, 25 किलो दाल, 60 किलो सब्जियां, 20 किलो फल, 30 से 40 मुर्गे और 50 अंडों की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन

8 of 8
इनके घर में 30 टेबलों का डाइनिंग रूम है। जहां परिवार के सदस्य एक दूसरे के साथ बैठकर खाना खाते हैं।

चाना का बड़ा परिवार इलाके में चुनाव होने पर एक बड़ी भूमिका निभाता है इसलिए राजनीतिक दल भी चाना का महत्व जानते हैं।

सबसे खास बात है कि चाना अब परिवार बढ़ाने के मूड में है। वो एक बीवी और चार बच्चे और चाहते हैं ताकि उनके सौ बच्चे हो सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें