फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे के मोटर और कार्डबोर्ड के जुगाड़ से बना था पहला टीवी, 9 दशक पुराना है सफर

Thu, 21 Nov 2019 04:29 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
किसी भी अभिव्यक्ति को स्वतंत्रता से लोगों के सामने पेश करने में टेलीविजन का महत्वपूर्ण योगदान है। टेलीविजन के महत्व को जिंदा रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 नवंबर के दिन को सन 1996 में विश्व टेलीविजन दिवस के रूप घोषित किया था। आज के दौर में टेलीविजन ऐसे पतले अवतार में मौजूद है कि हम इसके भारी-भरकम वाले रूप को भूल चुके हैं। करीब 95 साल के पुराने सफर में टेलीविजन में बहुत सारे बदलाव आ गए हैं। आइए जानते हैं किस तरह के जुगाड़ से दुनिया का पहला टेलीविजन बना।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन के अविष्कार से पहले रेडियो का दौर था। ये एक ऐसा दौर था जिसमें बहुत विरोधों के साथ टीवी की शुरुआत हुई थी। सन 1924 में पहला टेलीविजन बनाया गया जिसमें बक्से, कार्ड और पंखे के मोटर का सहायता लिया गया था। स्कॉटलैंड में जन्मे जॉन लोगी बेयर्ड टेलीविजन के आविष्कारक थे।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
टेलीविजन को कंट्रोल करने के लिए रिमोट का उपयोग किया जाता है जिसका अविष्कार यूजीन पोली ने किया था। सन 1950 में रिमोट कंट्रोल वाला पहला टीवी बाजार में आया, इसका रिमोट तार के जरिए टीवी सेट से जुड़ा होता था। वायरलेस रिमोट कंट्रोल वाले टीवी की शुरुआत सन 1955 में हुई।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
टेलीलिजन शुरुआती दौर में सादा हुआ करता था। सन 1954 में वेस्टिंगहाउस ने पहला कलर टीवी सेट बनाया। शुरुआत में कलर टीवी के मात्र 500 यूनिट्स ही बनाए गए थे। ज्यादा कीमती होने के कारण कुछ समय तक कलर टीवी आम लोगों के पहुंच से बाहर था। भारत में पहला टीवी कोलकत्ता की एक अमीर नियोगी फैमिली ने खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
भारत में टेलीविजन का विकास दूरदर्शन के स्थापना के बाद हुई।  दूरदर्शन की स्थापना 15 सितंबर 1959 को हुई थी। आज के समय में टीवी पर न जाने कितने चैनल्स हैं लेकिन शुरुआत में दूरदर्शन ने जितनी लोकप्रियता हासिल की उसे टक्कर दे पाना मुश्किल है। दूरदर्शन का नाम पहले 'टेलीविजन इंडिया' था। 1975 में इसका हिंदी नामकरण 'दूरदर्शन' के रूप में किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें