फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की 5 सबसे खतरनाक झील, जहां पल भर में जा सकती है जान

Wed, 25 Dec 2019 10:46 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दुनिया में कई तरह के जगह हैं जो अपने खास विशेषताओं से लोगों बीच लोकप्रिय हैं। कई ऐसे जगह हैं जहां पर जाकर आप शांति के कुछ पल बिता सकते हैं वहीं कई ऐसे जगह है जहां पर जाना आप के जान के लिए घातक हो सकता है। ऐसा कोई नहीं होगा जिसे पानी के झरने देखने में दिलचस्पी नहीं होगी, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में ऐसी भी कई झीलें जो जानलेवा हैं।  
विज्ञापन

2 of 6
Michigan Lake - फोटो : Pixabay
मिशिगन झील, यूएसए

मिशिगन झील देखने में जितनी ज्यादा खूबसूरत है उतना ही खतरनाक भी है। ऐसा बताया जाता है कि इस झील के पास जानलेवा गैस का बादल छा गया और झील के आसपास मौजूद सभी जीवों की मौत हो गई। वैज्ञानिकों के अनुसार झील के नीचे ज्वालामुखी के कारण कार्बनडाई ऑक्साइड गैस पानी में मिल गया और इसका स्तर बढ़कर बादल का रूप ले लिए और चारों तरफ छा गया।
विज्ञापन

3 of 6
Kivu Lake - फोटो : Pixabay
विस्फोटक झील, कीवू

कीवू में ये झील खतरनाक झीलों में से एक है। इस झील के पानी में कार्बनडाई ऑक्साइड की बड़ी परतों के साथ-साथ बड़ी मात्रा में मीथेन गैस भी पाई जाती है। झील के पास हल्का सा भूकंप आने पर इसमें विस्फोट हो सकता है। इसी वजह से ये झील विस्फोटक झील के नाम से जानी जाती है।

4 of 6
Boiling Lake - फोटो : Pixabay
डोमिनिका की उबलती झील

डोमिनिका में मौजूद इस झील के पास जाना खुद मौत को बुलावा देने के बराबर है। इस झील का तापमान 92 डिग्री सेल्सियस है। झील के पास में ज्वालामुखी का क्रेटर होने के कारण यह झील हमेशा गर्म रहती है। इंडोनेशिया में मौजूद कावाह इजेन अम्लीय झील जो कि दुनिया की सबसे ज्यादा अम्लीय झील है। इस झील का तापमान भी 200 डिग्री सेल्सियस रहता है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ट्यूनिशिया के गाफसा में अचानक बनी झील

रेगिस्तान के बीच अचानक बनी इस झील ने सभी को हैरान कर दिया। यहां आप अगर तैरना चाहते हैं तो आपको अपने रिस्क पर यह करना होगा क्योंकि यहां काफी जहरीले शैवाल पाए जाते हैं और करीब में फॉस्फेट की खान है जिस कारण इसमें रेडियोऐक्टिव तत्व भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Roopkund Lake - फोटो : Social Media
रूपकुंड झील, हिमालय

साल 1942 में ब्रिटिश आर्मी ने पाया कि इस झील में दो सौ लोगों के अवशेष हैं, जिनकी मौत रहस्यमय तरीके से हुई थी। वहीं 11वीं सदी तक लोगों को इस झील की कोई जानकारी नहीं थी। इस झील में तैरना मना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें