फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snake: अमेजन के जंगलों में मिला ऐसा सांप, देखकर वैज्ञानिक भी हुए हैरान, जानिए इसके बारे में...

Tue, 20 May 2025 04:16 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Snake: वैज्ञानिकों ने अमेजन के घने जंगलों में एक नई खोज की है, जिसमें उन्हें नॉर्थर्न ग्रीन एनाकोंडा नाम का एक नया सांप मिला है। इसका वजन और लंबाई देखकर वैज्ञानिक भी हैरान हैं। पहले माना जाता था कि ग्रीन एनाकोंडा दुनिया का सबसे बड़ा सांप है।
विज्ञापन
1 of 5
अमेजन के जंगलों में मिला ऐसा सांप, देखकर वैज्ञानिक भी हुए हैरान, जानिए इसके बारे में...(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
Snake: सांप का नाम सुनते ही कई लोगों की हालत खराब हो जाती है। दुनिया के सबसे खतरनाक और जहरीले जीवों में सांप का नाम शामिल है। दुनिया में सांप की करीब चार हजार प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें सापों की 600 प्रजातियां बेहद खतरनाक और जहरीली होती हैं। दुनिया के अलग-अलग देशों में अलग-अलग तरह के सांप पाए जाते हैं। इनमें कई बेहद जहरीला होते हैं, तो कुछ जहरीले होते हैं। दुनिया में अभी तक एनाकोंडा को सबसे विशाल सांप माना जाता है। एनाकोंडा के ऊपर कई फिल्में भी बन चुकी हैं, जिसमें बड़े-बड़े एनाकोंडा सांपों को दिखाया गया है। लेकिन अब यह काल्पनिक नहीं बल्कि हकीकत में मिले हैं। 

वैज्ञानिकों ने अमेजन के घने जंगलों में एक नई खोज की है, जिसमें उन्हें नॉर्थर्न ग्रीन एनाकोंडा नाम का एक नया सांप मिला है। इसका वजन और लंबाई देखकर वैज्ञानिक भी हैरान हैं। पहले माना जाता था कि ग्रीन एनाकोंडा दुनिया का सबसे बड़ा सांप है। हालांकि, यह उससे भी बड़ी खोज है।
 
विज्ञापन

2 of 5
अमेजन के जंगलों में मिला ऐसा सांप, देखकर वैज्ञानिक भी हुए हैरान, जानिए इसके बारे में...(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
वैज्ञानिकों की नई खोज से साबित हो गया है कि अमेजन के घने जंगलों में अभी भी कई रहस्य छिपे हुए हैं। खोजा गया नॉर्थन ग्रीन एनाकोंडा सांप 26 फीट लंबा है, जिसका वजन 500 किलोग्राम है। अब तक का ये सबसे बड़ा सांप है।
 
विज्ञापन

3 of 5
अमेजन के जंगलों में मिला ऐसा सांप, देखकर वैज्ञानिक भी हुए हैरान, जानिए इसके बारे में...(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
एक रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने यह खोज वाओरानी आदिवासी लोगों के साथ मिलकर की है। इस सांप को एक सीरीज में दिखाया गया था। डायवर्सिटी जर्नल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, 
नॉर्दन ग्रीन एनाकोंडा और साउथर्न ग्रीन एनाकोंडा में 5.5 फीसदी जेनेटिक अंतर है।

Viral Video: जयमाला पर दुल्हन मिठाई खाने में कर रही थी नौटंकी, दूल्हे ने तभी सालियों के साथ कर दिया खेल
 

4 of 5
अमेजन के जंगलों में मिला ऐसा सांप, देखकर वैज्ञानिक भी हुए हैरान, जानिए इसके बारे में...(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
इस रिपोर्ट के मुताबिक, यह अंतर एक करोड़ साल पहले हुआ था। दोनों के बीच यह अंतर इंसान और चिंपैंजी के अंतर से दो प्रतिशत से भी ज्यादा है। वैज्ञानिकों ने इस खोज को ऐसे समय में किया है, जब अमेजन जंगलों पर खतरा मंडरा रहा है। 

Viral Video: रेलवे ट्रैक पर रील बना रही थी लड़की और अचानक ही आ गई ट्रेन, फिर हुआ कुछ ऐसा कि जान पर आ गई बात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमेजन के जंगलों में मिला ऐसा सांप, देखकर वैज्ञानिक भी हुए हैरान, जानिए इसके बारे में...(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
दरअसल, जंगल की कटाई, प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन इकोसिस्टम से जंगल को नुकसान पहुंच रहा है। इससे एनाकोंडा जैसी प्रजातियां खतरे में हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें