फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों की छुट्टियां विदेश में मनाइए, देखिए ऐसे 56 देशों की लिस्ट, जहां नहीं लगता वीजा

Sun, 17 Jun 2018 01:30 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
demo
क्या आप जानते हैं वीजा लगवाए बिना ही आप दुनिया के 56 देश घूम सकते हैं। जी हां इनकी सैर करने के लिए आपको वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी। चौंक गए जानकर, आगे पढ़िए विस्तार से...

 
विज्ञापन

2 of 7
Tourist places
आप सुबह उठेंगे, एयरपोर्ट जाकर टिकट खरीदेंगे और उस देश में पहुंच जाएंगे। वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि कई देशों ने भारतीयों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा दे रखी है तो कुछ देशों में ई-वीजा मिल जाता है। हम आपको बता रहे हैं कि भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स दुनिया के किन देशों में वीजा फ्री जा सकते हैं या किन देशों में ई-वीजा या वीजा ऑन अराइवल की सुविधा पा सकते हैं। बताना चाहेंगे कि वीजा ऑन अराइवल में कुछ देशों में कुछ फीस जरूर ली जाती है, वहीं कुछ देशों में ये सुविधा बिल्कुल मुफ्त दी जाती है।
विज्ञापन

3 of 7
Tourist places
भारतीयों को यहां नहीं वीजा की कोई जरूरत
भारत का पड़ोसी देश भूटान, नेपाल हो या फिर ब्रिटिश वर्जिन आइसलैंड(British Virgin Islands), कुक आइसलैंड(Cook Islands), डोमिनिका (Dominica), इक्वाडोर (Ecuador), अल-सल्वाडोर (El Salvador), फिजी (Fiji), हांगकांग (Hong Kong), ग्रेनाडा (Grenada), हैती (Haiti), जमैका (Jamaica), किश आइसलैंड (Kish Island)।
 

4 of 7
Tourist places
इन देशों में भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री
मकाउ (Macau), मॉरिशस (Mauritius), माइक्रोनेशिया (Micronesia), ट्रिनीडाड और टोबेगो (Trinidad and Tobago), मोंटसेरेट (Montserrat), टर्किश रिपब्लिक ऑफ नार्दन साइप्रस (Turkish Republic of Northern Cyprus), रियूनियन (Réunion), फिलीस्तीन (Palestine), पिटकेयर्न आइसलैंड (Pitcairn Islands), सहित ऐसे कई देश हैं जहां इंडियन सिटीजंस को घूमने के लिए वीजा फ्री एंट्री मिलती है।
विज्ञापन

5 of 7
tourist place
इन देशों में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा
थाइलैंड (Thailand), इंडोनेशिया (Indonesia), केन्या (Kenya), मालदीव (Maldives), जॉर्डन (Jordan), तंजानिया (Tanzania), बोलिविया (Bolivia), कंबोडिया (Cambodia), इथोपिया (Ethiopia), गुयाना (Guyana), लाओस (Laos), मेडागास्कर (Madagascar), मोजाम्बीक (Mozambique), सेंट लूशिया (Saint Lucia), यूगांडा (Uganda) में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा दी गई है।
 
विज्ञापन

6 of 7
Tourist places
इंडियन पासपोर्ट होल्डर्स को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा
टोगो (Togo), सोमालिया (Somalia), पलाउ (Palau), केप वर्डे (Cape Verde), ग्यूनिया-बिसाउ (Guinea-Bissau), समोआ (Samoa), सेशेल्स (Seychelles), बुरुंडी (Burundi), कोमोरोस (Comoros), टिमोर लेस्ट (Timor-Leste), टुवालू (Tuvalu),  जैसे कई देश इंडियन पासपोर्ट होल्डर्स को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Tourist places
इन देशों में ई-वीजा की सुविधा
बहरीन (Bahrain), म्यांमार (Myanmar), सेनेगल (Senegal), श्री लंका ( Sri Lanka)  और जिम्बावे (Zimbabwe) में भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स को ई-वीजा मिलता है। विदेश का टूर प्लान करने से पहले आपको एंबेसी में जाकर और संबंधित देश से संपर्क करना पड़ेगा, ताकि यह जान सकें कि विदेश यात्रा से जुड़ी किसी नीति या नियम में बदलाव तो नहीं किया गया, क्योंकि हर देश समय-समय पर इमिग्रेशन पॉलिसी बदलता रहता है। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें