फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1400 किलो की विशालकाय गाय के बाद सामने आया दुनिया का सबसे बड़ा मुर्गा, वजन जान हैरत में पड़ जाएंगे

Fri, 30 Nov 2018 01:47 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
World's largest cow and chicken - फोटो : social media
हाल ही में सोशल मीडिया पर दुनिया की सबसे विशालकाय गाय ने धमाल मचाया था और अब दुनिया का सबसे बड़ा मुर्गा तहलका मचाने आ गया है। इस मुर्गे का नाम मरकली है, जो यूरोपियन देश कोसोवा के एक पॉल्ट्री फार्म में रहता है। 
विज्ञापन

2 of 6
Merakli chicken - फोटो : social media
यह मुर्गा 3 फीट लंबा और 7.7 किलो वजनी है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा मुर्गा माना जा रहा है। इस मुर्गे के मालिक ने बताया कि फिलहाल वह दो मुर्गियों के साथ रह रहा है और उसे काफी अच्छे से ट्रीट किया जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
Merakli chicken - फोटो : social media
मरकली जिस नस्ल का मुर्गा है, उन्हें ब्रह्मा मुर्गियों के नाम से जाना जाता है। यह मुर्गियां मूल रूप से चीन से आयात की गई मुर्गियों से अमेरिका में ब्रीड की गई मुर्गियों की एक बड़ी नस्ल है। 

4 of 6
Merakli chicken - फोटो : social media
आमतौर पर ब्रह्मा मुर्गे का वजन 5.5 किलो होता है, लेकिन मरकली उन सबमें सबसे विशाल है। सोशल मीडिया पर जब पहली बार मरकली का वीडियो वायरल हुआ तो लोगों को लगा कि यह एक फेक वीडियो है, लेकिन बाद में इस मुर्गे की सच्चाई लोगों के सामने आई तो वो हैरत में पड़ गए। 

विज्ञापन

5 of 6
Knickers cow - फोटो : social media
मरकली से पहले 1400 किलो की एक विशालकाय गाय ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इसे दुनिया की सबसे विशालकाय गाय माना गया, जिसे निकर्स कहा जाता है। इस प्रजाति की गाय ऑस्ट्रेलिया में पाई जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Knickers cow - फोटो : social media
निकर्स गायें आकार में इतनी बड़ी होती हैं कि उन्हें बूचड़खाने भी नहीं भेजा जाता है, क्योंकि इन्हें एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में काफी दिक्कत होती है। ये अपने आकार और वजन के कारण किसी ट्रक में फिट नहीं हो पाती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें