वेजीटेरियन फेस्टिवल
ये फेस्टिवल पुरे थाईलैंड में मनाया जाता है। इसकी तस्वीरीं देखकर कहा जा सकता है की ये अजीब होने के साथ-साथ बेहद डरावना और खतरनाक फेस्टिवल है। ये फेस्टिवल अपने नाम के बिलकुल विपरीत है।
इसमें नौ देवताओं के लिए खुद की आहुती दी जाती है, जिसके अंतर्गत प्रतिभागी 9 दिनों के लिए सयंम का अभ्यास करते हैं। शुद्धिकरण की प्रक्रिया के लिए मांसाहार खाने पर पाबंदी है। इसके साथ ही अपने शरीर के अंगो में भाले, चाकू और धातु की छड़ से छेद करना होता है।
मछरों का फेस्टिवल
इस अजीबोगरीब मछरों के फेस्टिवल को टेक्सास के क्लूट में मनाया जाता है। तीन दवासिया इस फेस्टिवल में नए प्रकार के विचित्र खेलों का आयोजन किया जाता है।
कोनकी सूमो फेस्टिवल
ये फेस्टिवल जापान के यामाजी मंदिर में मनाया जाता है। कोनकी का मतलब रोना होता है। जापान के इस पारंपरिक त्यौहार में दो सूमो लड़ाका हांथ में छोटा बच्चा लिए एक दूसरे के सामने खड़े हो जाते हैं। ये काफी विचित्र है की प्रतियोगिता तब शुरू होती है जब दोनों बच्चों में से कोई पहले रोता है। साथ ही जो ज्यादा देर तक और तेज आवाज में रोता है वो बच्चा प्रतियोगिता जीत जाता है।
बोलस दे फुएगो
एल साल्वाडोर में मनाया जाने वाला ये फेस्टिवल काफी खतरनाक है। नेजला के एक छोटे से शहर में लोग एक जगह एकत्रित हो जाते हैं और एक दूसरे के ऊपर आग के गोले फेंकते हैं। हालांकि, कवच उपकरण और युद्ध पेंट के साथ दो टीमों को लोगों द्वारा उत्साहित किया जाता है। पेंट बॉल, टमाटर और पानी के गुब्बारे तक सनक ठीक थी। लेकिन आग के गोले?
हदाका मत्सूरी, नग्न परेड
कैट फ़ूड फेस्टिवल
जैसा सोच रहे हैं वैसा बिलकुल नहीं है बल्कि उसके विपरीत है। यहां बिल्लियों को खाना नहीं खिलाया जाता बल्कि बिल्लियों को ही खाने के रूप में परोसा जाता है। पेरू के लोगों का मानना है कि बिल्ली का मांस एक स्वास्थ्य पूरक है। ये फेस्टिवल दक्षिणी लीमा, पेरू में मनाया जाता है।