बढ़े हुए वजन की बातें तो आप रोजाना सुनते होंगे लेकिन किसी के 9 किलो के पेट की बात सुनी है? अमेरिका में एक ऐसी औरत है जो रोजाना अपने 9 किलो के पेट के साथ जिंदगी जीती है।
विज्ञापन
2 of 5
कैलिफोर्निया की रहने वाली Amanda Roberts ने लगभग 70 किलो वजन कम किया है। लेकिन वजन कम करने के कारण उनकी त्वचा काफी ढीली हो गई है। इसे लूज स्किन भी कहते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
उनके शरीर पर लगभग 9 किलो लूज स्किन है। इसे हटवाने के लिए उन्होंने एक पेज भी शुरू किया है ताकि इस ऑपरेशन के लिए पैसे इकट्ठे किए जा सकें। वह कहती हैं कि उनके पास इतने पैसे नहीं है कि वह खुद से ऑपरेशन करा सकें या लोन ले सकें।
4 of 5
Amanda को अपने पेट से कोई शिकायत नहीं है। वह कहती हैं कि उनको इससे कोई शर्मिंदगी महसूस नहीं होती है। बल्कि वह खुद अपनी तस्वीरे सोशल साइट्स पर डालती हैं ताकि लोगों को जागरूक कर सकें। वह चाहती हैं कि हर कोई अपने शरीर से प्यार करना सीखे।
लोग अक्सर उनसे पूछते हैं कि क्या यह पेट नकली है। उनसे यह भी पूछा जाता है कि वह ये लूज स्किन के साथ कपड़े कैसे पहनती हैं। इन सभी का जवाब वह इंस्टाग्राम के जरिए लोगों को देती हैं।