इस पुराने घर के नीचे सदियों पुराना एक राज दफ्न होगा ये बात किसी को मालूम नहीं थी। यहां तक कि इस घर की मालकिन तक को इसकी खबर नहीं थी। हालांकि उनका बचपन इसी घर में बीता था। बावजूद इसके उन्हें कभी ये राज मालूम नहीं चल पाया। लेकिन जब इसका पता चला तो ऐसे...
विज्ञापन
2 of 5
home
ये घर अमेरिका के पेंसिल्वेनिया स्टेट में है जो अलेक्सेंडरा पौलौस की सम्पत्ति बताई जाती है। एक दिन वह अपने पुराने घर की मरम्मत करा रही थी। तभी अचानक से उनके घर का बेसमेंट धंस गया।
विज्ञापन
3 of 5
Pennsylvania woman
बेसमेंट धंसने के बाद अंदर उन्हें सुरंग जैसी चीज नजर आई। ये देखते ही उन्होंने वर्कर्स से कहा कि जमीन की खुदाई करो। अलेक्सेंडरा ये देखकर हैरान थी कि उनका बचपन इसी घर में गुजरा है लेकिन उन्हें कभी भी इसके बारे में पता नहीं चल पाया। पहले वह अपने परिवार वालों के साथ यहां रहती थी, लेकिन बाद में उन्होंने इस घर को किराए पर लगा दिया।
4 of 5
secret found underground at home
सुरंग में दफ्न था ये राज
अलेक्सेंडरा के पुराने घर के नीचे जो सुरंग मिली थी उसे खोदने पर पता चला कि वहा अंडरग्राउंड रेलमार्ग था, जिसके बारे में किसी को जानकारी नहीं थी।
अलेक्सेंडरा ने अपने बचपन में इस बारे में कई लोगों को कहते सुना था कि उनके घर के नीचे रेलमार्ग है। लेकिन अभी तक इस बात का कोई सबूत नहीं मिल पाया था। लेकिन अचानक हुई दुर्घटना से सदियों पुराना ये राज बाहर निकल आया।