फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया भर में मौसम के ऐसे भी बदलते हैं मिजाज, जरा देखें

Sat, 26 Mar 2016 01:18 PM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : buzzfeed
कभी सुना है कि ज्वालामुखी के मुंह से बिजली कड़कने लगे? नहीं ना? पर ऐसा होता है। इसे 'वॉलकैनिक लाइटिंग' कहते हैं। कभी-कभी ज्वालामुखी के फटने के दौरान ही बिजली कड़कती है और ज्वालामुखी पर सीधे फटने के कारण ऐसे दिखती है मानो आग के साथ बिजली भी निकल रही हो।
 
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : buzzfeed
क्या बर्फ से आग लग सकती है? कनाडा के पास एलबर्टा नाम की एक जगह है जहां एब्राहम झील है। ठंड के कारण इस झील में बुलबुले भी जम जाते हैं। लेकिन इन बुलबुलों में मीथेन होता है, जो पानी में आग लगाने की पूरी क्षमता रखता है।
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : buzzfeed
नामिबिया के रेगिस्तान में ऐसे कई गोलों का बनना बिल्कुल सामान्य है। इन्हें 'फेयरी सर्कल' नाम दिया गया है। स्टडीज बताती हैं कि इस रेगिस्तान में एक खास तरह के
जीव, टरमाइट रहते हैं जो जगह-जगह इस तरह के गोले बनाते रहते हैं।

4 of 10
- फोटो : buzzfeed

न्यजीलैंड के गोल बोल्डर्स। ये कोकोहे बीच पर हैं और असल में पत्‍थरों के बड़े गोले हैं। नदी किनारे मिलने वाले सेडिमेंट के वक्त के साथ कड़े होने की वजह से इनका निर्माण हो गया। लेकिन इनमें भी कटाव होता रहता है।
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : buzzfeed
हैं ना एकदम अलग तरह के बादल?  इनका नाम है मैमेटस क्लाउड्स। किसी खास तरह के मौसम में ही इन्हें देखा जाता है।
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : buzzfeed
इस तस्वीर को देखकर ऐसा नहीं लग रहा जैसे लाइट ने अपने ही कई पिलर्स बना लिए हों? इस प्रक्रिया को लाइट पिलर्स कहते हैं। ये सूरज या चांद से चमकने वाली रोशनी के वायुमंडल की नमी से लड़ने के बाद का दृश्य होता है। 
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : buzzfeed
क्या किसी बेहद ठंड इलाके में भी ज्वालामुखी फट सतकी है? जी हां, ऐसा ब‌िल्‍कुल संभव है। ये तस्वीर है अंटार्टिका के माउंट ऐरेबस की। इस असल में एक 'स्नो चिमनी' है। इस बर्फ के बड़े से टुकड़े से ज्वालामुखी का धुआं निकल रहा है।
 

8 of 10
- फोटो : buzzfeed
किसी टहनी पर इस तरह की रोशनी को देखा है? ये असल में एक ऐसे किस्म की काई है जो पेड़ों पर जमती है और रात में इनका रंग निखरकर सामने आता है। इसे लोग अक्सर नाइट लाइट भी कहते हैं।

9 of 10
- फोटो : buzzfeed

ये है हबूब। मिस्र को दिखाने वाली कई फिल्मों में आपने ऐसे धूल के गुबार देखें ही होंगे। दुनिया के सबसे सूखे इलाकों में इन्हें देखा जाता है।
 
विज्ञापन

10 of 10
weirdest natural phenomena - फोटो : buzzfeed
फायर रेनबो की एक तस्वीर। ये असल में कोई प्रक्रिया नहीं है बल्कि आंखों का धोखा मात्र है। जब गोलाकार बादल बनने लगते हैं, तो उसमें मौजूद पानी के कण नीचे से ऐसे दिखते हैं जैसे की आसमान में कई रंग एक साथ दिख रहे हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें