आपने फिल्म 'दम लगा के हईशा' तो देखी ही होगी, जिसमें हीरो अपनी बीवी को लेकर रेस में दौड़ता है और जीत हासिल करता है। कुछ ऐसा ही नजारा अमेरिका में हो रहे एक मैराथन के दौरान देखने को मिला। अमेरिका के इस हीरो का नाम था 'ग्रेनविले' जिसने अपना एक पांव बम धमाके में गवां दिया था।
विज्ञापन
2 of 5
व
दरअसल 2008 में अफगानिस्तान में हुए एक बम धमाके उस सिपाही को अपनी एक टांग गवानी पड़ी थी। 9 सालों तक वो पेंसिलवानिया आर्मी के साथ एक मिशन पर था, इसी दौरान वो अफगानिस्तान गया हुआ था जहां उसे अपने पैर का सौदा करना पड़ा था।
विज्ञापन
3 of 5
कंधे पर बीवी को उठाए हुए उस सिपाही के इस वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। उसकी बीवी ने हाथों में अमेरिकन झंडा पकड़ रखा था और वो बेहद खुश थी।
4 of 5
मैराथन दौड़ के दौरान उसने अंतिम लाइन जैसे ही क्रॉस की उसकी पत्नी उछल के नीचे उतरी और उसे गले से लगाकर चुमने लगी। सिपाही का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अगली स्लाइड में देखें वीडियो।