फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया के बारे में ये बातें जान कर हैरान रह जाएंगे आप

Tue, 29 Mar 2016 04:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
south korean facts - फोटो : getty images
दक्षिण कोरिया के बारे में कई ऐसी बाते हैं जिन्हें आप नहीं जानते होंगे और जान कर दंग भी रह जाएंगे। यहां के लोग लाल स्याही से क्यों डरते हैं और क्यों इनके यहां की इमारतों की लिफ्ट में 4 नंबर नहीं होता, जानिए ऐसे ही रोचक तथ्य।
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया के बारे में रोचक तथ्य

2 of 11
- फोटो : getty images
एक अजीबोगरीब बात ये है कि वहां महिलाओं से ज्यादा मर्द अपनी खूबसूरती को लेकर चिंतित रहते हैं। वे लाखों रुपए अपनी सुंदरता को निखारने और महंगे महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट खरीदने में लगाते हैं।
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया के बारे में रोचक तथ्य

3 of 11
- फोटो : getty images
प्रति व्यक्ति आय के आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा प्लास्टिक सर्जरी भी दक्षिण कोरिया के लोग ही कराते हैं। जाहिर है, उन्हें अपनी खूबसूरती का इतना ख्याल जो रहता है।

दक्षिण कोरिया के बारे में रोचक तथ्य

4 of 11
- फोटो : getty images
दक्षिण कोरिया में उम्र को लेकर अगल ही हिसाब चलता है। हर दक्षिण कोरियाई बच्चा पैदा होते ही एक साल का माना जाता है। वो दो साल का तब होता है जब अगला लूनर न्यू ईयर पड़ता है। बच्चे के पैदा होने के 100 दिन बाद बहुत बड़ा जश्न मनाया जाता है।
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया के बारे में रोचक तथ्य

5 of 11
- फोटो : getty images
वो दक्षिण कोरिया का ही चर्चित गाना गंगनम स्टाइल था जो पहला ऐसा यूट्यूब वीडियो बना था जिसे 1 अरब लोगों ने देखा था।
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया के बारे में रोचक तथ्य

6 of 11
- फोटो : getty images
यहां अपराधियों को उनके जुर्म की सजा देने के लिए फिर से वही जुर्म कराया जाता है। जैसे अगर किसी ने बलात्कार किया है तो पुलिस उसे हथकड़ी पहना कर उसी जगह ले जाएगी जहां वारदात हुई और उससे फिर से उसी तरह पूरा घटनाक्रम करने को कहा जाता है। इसे और शर्मिंदगी भरा बनाने कि लिए मीडिया को भी बुलाया जाता है और वो तस्वीरें लेती है।
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया के बारे में रोचक तथ्य

7 of 11
- फोटो : getty images
दक्षिण कोरिया में लोगों को मानना है कि अगर पंखे को रात भर के लिए ऑन छोड़ दिया जाए तो उसके नीचे सोने वाले इंसान की मौत हो सकती है। इस डर के पीछे का कारण अभी तक नहीं पता लेकिन ये 1920 से प्रचलित है।
 

दक्षिण कोरिया के बारे में रोचक तथ्य

8 of 11
कई दक्षिण कोरियाई लोगों में ट्रेट्रोफोबिया होता है यानी नंबर 4 का डर। इसीलिए वहां ज्यादातर अस्पतालों और इमारतों की लिफ्ट में 4 नंबर का फ्लोर नहीं होता। कुछ इमारतों में 4 के बजाए F लिखा होता है।

दक्षिण कोरिया के बारे में रोचक तथ्य

9 of 11
- फोटो : getty images
इसी तरह वहां के लोग लाल स्याही से नहीं लिखते हैं। इसे मौत से जोड़ कर देखा जाता है। अगर कोई किसी का नाम लाल इंक से लिख दे तो इसका मतलब या तो वह चाहता है कि वह व्यक्ति मर जाए या उसे संदेह है कि वो जल्द ही मर जाएगा।

दक्षिण कोरिया के बारे में रोचक तथ्य

10 of 11
- फोटो : getty images
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा आत्महत्याएं दक्षिण कोरिया में होती हैं।
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया के बारे में रोचक तथ्य

11 of 11
- फोटो : getty images
दुनिया का सबसे तेज इंटरनेट कनेक्शन दक्षिण कोरिया में ही आता है। वहां की जनसंख्या में 94% लोग इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें