फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखा अस्पताल, नवजात बच्चों को पैदा होते ही दे रहा 'ग्रेजुएशन की डिग्री'

Fri, 10 Nov 2017 11:37 AM IST
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
1 of 5
demo
बताइए अब ऐसे अस्पताल भी सामने आ रहे हैं, जो कॉलेजों का काम करने लगे हैं। जी हां...ये अस्पताल इलाज के साथ-साथ ग्रेजुएशन की डिग्री भी दिला रहे हैं। हैरानी हुई ना जानकर... इससे अधिक हैरानी तो तब होगी जब आप ये जानेंगे कि ये अस्पताल किन्हें डिग्री दिला रहा है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
demo
दरअसल, ये अस्पताल नवजात बच्चों को ही पढ़ा-लिखा घोषित कर देता है। ये यह सच है कि यहां पैदा होनेवाला हर नवजात बच्चा अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री लेकर घर जाता है। metro.co.uk की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के गैस्टोनिया प्रांत के कैरोमॉन्ट रीजनल मेडिकल सेंटर में जब नवजात बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ्य होकर आईसीयू से अपने घर जाते हैं तो उस समय अस्पताल का स्टाफ उस बच्चे की स्वस्थ्य जिंदगी के लिए और माता-पिता को नॉर्मल फिल कराने के लिए ग्रेजुएशन सेरेमनी रखते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
demo
इसके पीछे अस्पताल का मानना है कि कोई भी नवजात बच्चा, जो अपनी जिंदगी की शुरूआत आईसीयू से करते हैं, तो वह बच्चा और उसके माता-पिता बहुत परेशानी झेलते हैं, ऐसे में बच्चे को कुछ नया एहसास कराने के लिए और उनके माता-पिता को भी साहस देने के लिए ऐसा आयोजन किया जाता है। अस्पताल का मानना है कि बच्चे को तो यह मालूम नहीं होता है कि वह जिंदगी और मौत से लड़ रहा है, वहीं बच्चे के आईसीयू में होने के कारण मां-बाप भी काफी सदमे से गुजरते हैं। 

 

4 of 5
demo
मां-बाप के मन से आईसीयू के डर को निकालने के लिए और खुश करने के लिए अस्पताल नवजात बच्चों की एक ग्रेजुएशन सेरेमनी रखता है और बच्चे की नई जिंदगी को खुशी के साथ नाच-गाना करते हुए बच्चे की नई जिंदगी को सेलिब्रेट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
demo
देखें वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें