फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर अजीबोगरीब परंपराएं, कहीं गुलाल लगाते ही शादी, कहीं भगा ले जाते हैं लड़की

Fri, 02 Mar 2018 03:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
हमारे देश में जिस तरह से कई त्यौहार मनाये जाते हैं उसी तरह इन त्यौहारों का मनाने का रीति-रिवाज भी अलग-अलग जगहों पर अनोखा होता है। ऐसा ही कुछ  मध्यप्रदेश के एक गांव में होता है। मध्यप्रदेश के भील आदिवासियों में होली की एक रोचक परंपरा है। होली से पहले इस क्षेत्र में एक बाजार लगता है जिसे हाट कहा जाता है। इस हाट में लोग जरूरी चीज खरीदने आते हैं साथ ही नये रिश्ते की शुरुआत की भी कोशिश करते हैं।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
भील युवक अपने हाथों में मांदल नामक वाद्य यंत्र लेकर बजाते हैं और नृत्य करते हैं। नृत्य करते हुए जिस युवती को गुलाल लगा देते हैं वह युवती भी बदले में युवक को गुलाल लगा देती है तो दोनों में आपसी रजामंदी समझी जाती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
इसके बाद भील युवक युवती को लेकर भाग जाता है और इन दोनों की शादी हो जाती है। अगर युवती गुलाल नहीं लगाती है जो युवक किसी अन्य युवती की तलाश करता है। मध्यप्रदेश के मालवा क्षेत्र में भी होली की एक अनूठी परंपरा है। यहां लोग होली के दिन एक दूसरे पर अंगारे फेंकते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से होलिका राक्षसी का अंत होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें