फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया का ऐसा देश जहां नर्क से भी बदतर हालात, लोगों की हालत देख रो पड़ेंगे आप

Thu, 22 Mar 2018 09:24 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
brundi
आज हम आपको एक ऐसे देश की कहानी बंया करेंगे जो बेहद दर्दनाक है। कहते हैं कि यहां कि हालत अब ऐसी हो चुकी है कि देखकर आंखों से आंसू बहने लगेंगे। आप यकीन नहीं करेंगे, अपनी बदतर हालत के कारण आज यह दुनिया का सबसे दुखी देश बन चुका है।
विज्ञापन

2 of 8
burundi
संयुक्त राष्ट्र खुशहाल देशों की एक लिस्ट जारी कर चुका है जिसमें 156 देशों के नाम शामिल हैं। इसमें फिनलैंड टॉप पर है, यानी सबसे खुश रहने वाला देश जबकि सबसे पीछे बुरुंडी यानी कम खुशहाल देश का नाम है। 

 
विज्ञापन

3 of 8
burundi
दुखी देशों में बुरुंडी के अलावा सीरिया, तंजानिया, यमन और रवांडा भी हैं। हालांकि यहां बुरुंडी की तुलना में हालात थोड़े ठीक हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने प्रति व्यक्ति आय, सोशल फ्रीडम, भ्रष्टाचार के आकड़ों को आधार बनाकर इन देशों की लिस्ट तैयार की है।

 

4 of 8
Commando
तो चलिए ले चलते हैं आपको पूर्वी अफ्रीका स्थित दुनिया के सबसे दुखी देश 'बुरुंडी'... यहां का दर्द आपको इन कुछ तस्वीरों में ही छलक जाएगा। साथ ही यह अहसास भी हो जाएगा कि आखिर यहां इंसान किस हाल में जीवन जी रहा है।
विज्ञापन

5 of 8
burundi
बुरुंडी जो सूची में 156वें नंबर पर है प्रति व्यक्ति आय, सोशल सपोर्ट, फ्रीडम, ट्रस्ट और उदारता के आधार पर इस रैंकिंग पर है। बता दें बुरुंडी पूर्वी अफ्रीका में ग्रेट लेक क्षेत्र में स्थित एक देश है।

 
विज्ञापन

6 of 8
burundi
इसकी सीमाएं उत्तर में रवांडा, दक्षिण और पूर्व में तंजानिया और पश्चिम में कांगो से मिलती हैं। पांच दशक पहले देश के गठन के दौरान से ही यहां त्वा, तुत्सी और हुतु जनजातियों की मौजूदगी बनी हुई है।
 
विज्ञापन

7 of 8
burundi
एक रिपोर्ट के अनुसार, यहां जनजातियों के बीच 1993 से लेकर 2005 के बीच चले जातीय संघर्ष की वजह से तकरीबन 2 लाख लोगों की जान गई। 2005 के बाद से यहां राजनैतिक स्थिरता आई। लेकिन नाखुश जनता और सरकार के बीच यहां आज भी संघर्ष होता रहता है।

 
विज्ञापन

8 of 8
burundi
वहीं खुशी के मामले में पाकिस्तान भारत से आगे है। पिछले तीन सालों में भारत की स्थिति बिगड़ी है जबकि पाकिस्तान की हालात सुधरी हैं। इस चलते पाकिस्तान पिछले साल की अपेक्षा ज्यादा खुश रहने वाला देश बन गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें