फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ में कमण्डल लेकर भीख मांगने वालों को दिखाने लायक है ये वीडियो

Fri, 15 Dec 2017 10:08 AM IST
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
1 of 7
demo
सड़क किनारे, गली-मोहल्ले, चौक-चौराहों, मंदिर-मस्जिद सभी जगह आपको भिखारी खड़े मिल जाएंगे। इनमें से कई तो ऐसे भी टकर जाते हैं जो हर शनिवार तिलक लगाकर हाथ में कमण्डल उठाए भीख मांगने का काम करते हैं। ताज्जबु तो इस बात पर होता है कि वे इसे महान कार्य समझते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
screen shot
हाथ-पांव सही सलामत होते हुए और उम्र 30-40 साल के होकर भी ये लोग खुद मेहनत करके कमा नहीं सकते। यदि कोई टोकता है तो उसे दुत्कारते हुए कहने लगते हैं कि एक साधु का अपमान कर रहे हो। पाप के भोगी बनोगे। 
विज्ञापन

3 of 7
man working with one hand
दूसरी तरफ संसार में ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है जो हाथ पांव न होने के बाद भी अपने जीवन से निराश नहीं होते। दरअसल, वे हर हालात में संघर्ष करते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स से रूबरू कराएंगे जो एक हाथ गंवाने के बावजूद ऐसा काम कर रहे हैं जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। इस आदमी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे अभी तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। 

 

4 of 7
man working with one hand
सबसे पहले तो इस शख्स के जज्बे को सलाम, जो एक हाथ न होने के बाद भी इस असाधारण काम को कर रहा है। जी हां ये आदमी पंचर वाला है। अब आप सोच रहे होंगे कि पंचर लगाने का काम महान कैसे हो सकता है..? चलिए ये भी समझा देते हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 7
man working with one hand
जब आप इस आदमी को बड़ी-बड़ी गाड़ियों के टायर खोलकर, उनका पंचर लगाकर टायर को वापस से गाड़ी में फिट करते देख लेंगे तो आप भी इसे सलाम करना चाहेंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं यह शख्स बिना किसी की मदद लिए अकेले ही सारा काम कर रहा है।  
विज्ञापन

6 of 7
man working with one hand
अगर आपको अब भी यह काम आसान नजर रहा है तो एकबार ट्रक या बस का टायर खुदसे मरम्मत करके देखें.. बात समझ आ जाएगी। लेकिन ये बात तो हमें फर्जी कमण्डलधारियों को समझानी है। आप खुद तय कर सकते हैं कि ये बात उन तक कैसे पहुंचे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

देखें वीडियो

देखें यूट्यूब का ये वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें