फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस गुफा में जाने से पहले एक बार जरूर सोच लें, रहस्य जान सहम जाएंगे

Wed, 08 Mar 2017 09:29 AM IST
amarujala.com -presented by: पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 5
रहस्यमयी गुफाओं के बारे में तो आपने कई बार पढ़ा होगा लेकिन एक गुफा ऐसी भी है जहां जाकर लोग थोड़ी देर के लिए बाहरी दुनिया को एकदम भूल जाते हैं। ये गुफा आपको सोचने पर मजबूर कर देगी कि आखिर इसके अंदर ऐसा क्या रहस्य समाया हुआ है। आइए आपको बताते हैं इसका राज।
विज्ञापन

इस गुफा में जाने से पहले एक बार जरूर सोच लें, रहस्य जान सहम जाएंगे

2 of 5
आपको बता दें कि उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में गंगोलीहाट कस्बे में ये रहस्यमयी गुफा बना हुआ है। इस गुफा से जुड़ीं ऐसी मान्यताएं हैं जिनका उल्लेख कई पुराणों में भी किया गया है। इस गुफा के बारे में बताया जाता है कि इसमें दुनिया के समाप्त होने का भी रहस्य छुपा हुआ है। 
विज्ञापन

इस गुफा में जाने से पहले एक बार जरूर सोच लें, रहस्य जान सहम जाएंगे

3 of 5
इस गुफा को पाताल भुवनेश्वर के नाम से जाना जाता है। स्कंद पुराण में इस गुफा के विषय में कहा गया है कि इसमें भगवान शिव का निवास है। सभी देवी-देवता इस गुफा में आकर भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं। गुफा के अंदर जाने पर आपको इसका कारण भी समझ में आने लगेगा। गुफा में पहुंचते ही थोड़ी देर के लिए आप बाहरी दुनिया को बिल्कुल भूल जाएंगे। गुफा के अंदर एक अलग ही दुनिया बसी हुई है। 

इस गुफा में जाने से पहले एक बार जरूर सोच लें, रहस्य जान सहम जाएंगे

4 of 5
गुफा के अंदर जाने का रास्ता काफी संकरा है। जमीन के अंदर आठ से दस फीट नीचे जाने पर गुफा की दीवारों पर ऐसी आकृतियां नजर आने लगती हैं जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। दीवारों पर हंस बने हुए हैं जिसके बारे में ये माना जाता है कि यह ब्रह्मा जी का हंस है। गुफा के अंदर एक हवन कुंड भी है। इस कुंड के बारे में कहा जाता है कि इसमें जनमेजय ने नाग यज्ञ किया था जिसमें सभी सांप जलकर भष्म हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस गुफा में जाने से पहले एक बार जरूर सोच लें, रहस्य जान सहम जाएंगे

5 of 5
स्थानीय लोगों का तो ये भी मानना है कि इस गुफा के अंदर चारों धाम की यात्रा एकबार में ही हो जाती है लेकिन इस तक पहुंचना बहुत कठिन है। इस गुफा में चार खंभे हैं जो चार युगों सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग तथा कलियुग को दर्शाते हैं। आपको बता दें कि कलियुग का खंभा लंबाई में अधिक है और इसके ऊपर छत से एक पिंड नीचे की तरफ लटक रहा है जिसमें एक गहरा रहस्य छुपा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें