क्या आपने कभी गोल्ड के बने सैंडल देखे हैं? अगर ऐसा कोई आपको कहे तो बात गले उतरना थोड़ा मुश्किल होगी..? चलो मान भी लेते हैं कि लोग इसे स्वीकारते हुए देर नहीं लगाएंगे क्योंकि एकबार के लिए यह सोचा भी जा सकता है। दुनिया में ऐसे लोगों की कमी नहीं जो सोने के सैंडल बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
Worlds Most Expensive Sandal
लेकिन जब कोई आपके सामने ये कहे कि सोने से बने सेंडल की कीमत 100 करोड़ रुपए है तब तो आप यही समझेंगे कि पांव में पहनने वाली चीज की भी भला इतनी कीमत हो सकती है..?
विज्ञापन
3 of 7
Worlds Most Expensive Sandal
भले ही गोल्ड से बनी हो लेकिन उसकी कीमत कोई 100 करोड़ कैसे तय कर सकता है..? सुनकर ही ऐसा प्रतीत होता है कि कोई कहानी या किस्सा सुन रहे हों। लेकिन ये हकीकत है हुजूर.... यकीन नहीं होता तो ब्रिटेन के डिजाइनर द्वारा बनाई गई इस नायाब चीज पर एक नजर दौड़ा लें।
4 of 7
world most expensive dress
गौरतलब हो डिजाइनर डेबी विन्घम ने दुनिया की सबसे महंगी सैंडल बनाई है। इसकी कीमत 100 करोड़ रुपए बताई जाती है। इसकी चर्चा पूरी दुनिया में की जा रही है। हालांकि इसका कोई खरीददार अभी तक सामने नहीं आया है लेकिन अगर ऐसा होता है तो ये अपने आप में अनोखा होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें इससे पहले डेबी ने दुनिया की सबसे महंगी ड्रेस भी बनाई थी।
विज्ञापन
5 of 7
Worlds Most Expensive Sandal
क्या है इसकी खासियत ये भी जान लें...
दरअसल, इस सैंडल में रेयर पिंक और ब्लू डायमंड्स लगाए गए हैं। इस सैंडल में सिर्फ एक डायमंड्स की कीमत 8.5 लाख रुपए है। इसमें 3 कैरेट के व्हाइट डायमंड्स लगे हैं। सैंडल की चेन, गोल्ड से बनी है और सैंडल को गोल्ड के धागे से सिला गया है।
विज्ञापन
6 of 7
design of MOST expensive Sandal
यहां तक कि सैंडल का लेदर वाला हिस्सा भी 24 कैरट गोल्ड से पेंट किया गया है। सैंडल को सजाने के लिए अरेबियन जैस्मिन फ्लॉवर इस्तेमाल किए गए हैं। डेबी विन्घम ने ये सैंडल किसी के बर्थडे के लिए ऑर्डर पर बनाई है। ये जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो से मिली है।