ये घटना उड़ीसा के सुदूर एक गांव की है। यहां एक डॉक्टर भगवान साबित हो गया। दरअसल, इस डॉक्टर ने ऐसी मिसाल पेश की है कि उसे यहां लोग मसीहा कहने लगे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
doctor in odisha
इस डॉक्टर ने एक ऐसे गांव में जाकर एक गर्भवती महिला की डिलीवरी में मदद की जहां पहुंच पाना बेहद कठिन है। असल में इस गांव तक पहुंचने के लिए कच्चा रास्ता,जंगल, नदी, पहाड़ आदि रास्ते में पड़ते हैं। डॉक्टर ने इन सबकी परवाह किए बगैर रात में इस गांव में पहुंचकर गर्भवती महिला की डिलीवरी में मदद की।
विज्ञापन
3 of 5
doctor in odisha
लेकिन डिलीवरी के बाद महिला की हालत खराब होने लगी। स्थिति अधिक खराब होने लगी तो डॉक्टर महिला को आठ किलोमीटर पैदल चलकर महिला को अस्पताल तक लेकर गया।
4 of 5
doctor in odisha
महिला को अस्पताल तक एक खाट के जरिए ले जाया गया। हम यहां डॉक्टर के काम की तारीफ तो कर रहे हैं लेकिन डिजीटल इंडिया में ऐसी घटना का होना विकास की सच्ची तस्वीर भी समाज को दिखाता है।