फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 साल से छुपा कर रखा गया था इस रानी का 'दिल', दर्दभरी है इसके पीछे की कहानी

Fri, 20 Apr 2018 07:57 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
gold case heart
फ्रांस में 200 साल पुराने एक दिल को सोने के फ्रेम में जड़वा कर एक म्यूजियम में रखा गया था। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह दिल किसका था जिसे इस तरीके से सदियों से संभाले रखा गया? दरअसल, इस दिल की कहानी बेहद अनोखी है क्योंकि यह किसी आम इंसान का नहीं बल्कि एक रानी का दिल था। बता दें रानी की मौत के बाद से अभी तक इसे सरकारी सम्पत्ति के तौर पर फ्रांस के एक म्यूजियम में रखा गया था। 

 
विज्ञापन

2 of 7
French queen
लेकिन इस दिल को चोरों ने म्यूजियम से चुरा लिया है जिसके बाद देश में माहौल गर्मा गया है। दरअसल, इस दिल के साथ देश के समस्त लोगों की गहरी भावनाएं जुड़ी हुई हैं। गौरतलब है कि यह 15वीं और 16वीं शताब्दी में फ्रांस की रानी रही एनी का दिल है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
Castle of Nantes
इनका पूरा नाम 'Anne of Brittany' था। इनका जन्म 1477 में फ्रांस के 'Castle of Nantes' में हुआ था। एनी के नाम के साथ 'ब्रितानी' शब्द इसलिए जुड़ा क्योंकि वह एक ब्रितानी परिवार से थी। उनके पूर्वज फ्रांस के 'Brittany' नामक रीजन से थे। उनके परिवार ने अपनी यह पहचान अपने नाम के साथ जिंदा रखी। इसलिए परिवार के हर शख्स के नाम के साथ 'ब्रितानी' शब्द जुड़ा होता था। 

 

4 of 7
Anne of Brittany
इस परिवार की सबसे चर्चित परिवार एनी ही बनीं क्योंकि आगे चलकर वह फ्रांस की रानी बनीं। बता दें बचपन से ही एनी बेहद खूबसूरत, पढ़ने में बेहद तेज और नेकदिल इंसान रही। उन्हें कढ़ाई, बुनाई का बेहद शौक था। जब वह करीब नौ साल की थी तब उनकी मां की मौत हो गई। इसके बाद उनकी पढ़ाई छूट गई। छोटी उम्र में मां का साया सिर से उठने के बाद पिता उसे एक पल के लिए अकेला नहीं छोड़ते थे। वे जहां जाते एनी को अपने साथ लेकर जाने लगे। अपने पिता के साथ एनी ने कई किलों की यात्रा की। 

 
विज्ञापन

5 of 7
Charles VIII of France and Anne of Brittany
एनी जब जवान हुई तो और ज्यादा खूबसूरत दिखने लगी। इसके बाद एनी के पिता ने उसकी शादी कर दी लेकिन एनी के पहले पति की साल भर में ही मौत हो गई। वह अपने पिता के पास वापस लौट आई। इसके बाद एनी को चार्ल्स नामक लड़के ने देखा। वह एनी का दीवाना हो गया। चार्ल्स ने एनी के पिता के सामने शादी का प्रस्ताव रखा और वह मान गए। दोनों की शादी हो गई।  

 
विज्ञापन

6 of 7
Anne of Brittany
आगे चलकर एनी का पति राज बना और किंग चार्ल्स  VIII के नाम से जाना गया। चार्ल्स फ्रांस का राजा बन गया और एनी बनी रानी। लेकिन एनी को औलाद का सुख नहीं मिला। सात साल बाद चार्ल्स की भी मौत हो गई जिसके बाद इतने बड़े राजपाठ को संभालने के लिए एनी एक दम तनहा पड़ गई। ऐसे में चार्ल्स की बहन के पति लुई XII से एनी ने विवाह कर लिया। यह सच है कि लुई ने फ्रांस की सत्ता पाने के लिए ऐसा किया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
saint denis in france
लेकिन रानी एनी का दिल हमेशा अपने देश के प्रति ईमानदार रहा। 36 वर्ष की आयु में 1514 में एनी की मृत्यु हो गई। उनके शव को फ्रांस के शाही परिवार के मकबरे सेंट डेनिस में ही दफनाया गया। लेकिन रानी को युगों-युगों तक याद रखने के लिए उनके दिल को एक सोने के ताज और 100 ग्राम सोने के फ्रेम में जड़वा दिया गया। यही सोने का फ्रेम चोरों ने चुरा लिया है जिस कारण पूरे फ्रांस के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें