क्या आपने दुनिया के किसी ऐसे देश के बारे में सुना है जहां न तो कोई फौज है और न ही नेवी..? अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको एक ऐसे ही देश के बारे में बताएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं इस बीच हम आपको इस देश से जुड़ी कई चौंकाने वाली जानकारियां भी शेयर करेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
demo
यूं तो सुरक्षा के लिहाज से से दुनिया के तमाम देशों ने फौज और नेवी की व्यवस्था की हुई लेकिन यूरोप का एक छोटा सा देश ऐसा है जहां न कोई फौज है और न ही नेवी। इसके बावजूद यहां का क्राइम रिकॉर्ड न के बराबर है।
विज्ञापन
3 of 5
DEMO
इस देश का नाम आइसलैंड है। यह देश दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक माना जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी यहां की पुलिस बंदूक लेकर कभी नहीं घूमती।
इसे दुनिया का सबसे खूबसूरत देश भी माना जाता है। यह देश पश्चिमी यूरोप के हिस्से में बसा हुआ है, जो की पूरी दुनिया को आकर्षित करता है। यहां समुद्र के किनारे बिना कपड़ों के घूमना आम बात है।
4 of 5
demo
सबसे हैरानी की बात तो यह है कि इस देश में कोई भी जंगल नहीं है। इसके बावजूद इस देश को बसाने के समय यहां एक लोमड़ी मिली थी। उस समय उस लोमड़ी के अलावा यहां और कोई मौजूद नहीं था।
सबसे बड़ी खूबी यहां के लोगों में है। इस देश में लोगो के नाम तो हैं लेकिन सर नेम नहीं होता, इसलिए कोई भेदभाव भी नहीं होता। यहां एक भी रेलवे स्टेशन नहीं है। कोई भी सफर गाड़ी से ही करना पड़ता है।
इस देश में बर्फ इतनी ज्यादा पड़ती है, फिर भी यहां के लोग आइसक्रीम खाना पसंद करते है। हालांकि इस देश को भी शुरुआत में काफी गरीबी का सामना करना पड़ा था लेकिन आज दुनिया का सबसे सुरक्षित देश है।