अभी तक आप लोगों ने विमान को ही आसमान में उड़ान भरते देखा होगा, लेकिन बहुत जल्द कार भी हवा में उड़ती नजर आने वाली है। चौंकिए मत। ये हकीकत है...
विज्ञापन
2 of 4
flying car
दरअसल, वॉल्वो की मूल कंपनी गिली जल्द ही एक ऐसी कार का निर्माण करने जा रही है, जो आसमान में उड़ेगी। कंपनी ने स्ट्रीट लीगल प्लान स्टार्टअप 'टेराफ्यूगिया' का पूरी तरह से अधिग्रहण कर लिया है। कंपनी का दावा है कि वह 2019 तक अपनी फ्लाइंग कार को आसमान में उड़ाने में कामयाब हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 4
flying car
कंपनी ने इस पर काम करना भी शुरू कर दिया है। इस हाइब्रिड कार का वजन 1300 पाउंड हो सकता है। इसमें पायलट समेत दो अन्य सीट्स होंगी। इस फ्लाइंग कार को संचालित करने के लिए 20 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसकी गति 100 मील प्रति घंटा से 400 मील प्रति घंटा तक होगी। यह कार अधिकतम 10 हजार फुट की ऊंचाई तक उड़ सकती है। गिली के संस्थापक ली शुफू का कहना है कि हम इस रोमांचक यात्रा की शुरुआत करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।