एक अंग्रेजी चैनल के लोकप्रिय सीरियल 'द डीप' में ऐसे अजीबोगरीब क्रिएचर की तस्वीरें सामने आई हैं जो अब से पहले किसी ने नहीं देखीं होंगे। दरअसल इन तस्वीरों में समुद्र की गहराई में रहने वाले जीवों को दिखाया गया है। सबसे पहले क्रिएचर में एक ऐसी फिश दिखाई गई जो 'जोंबी' जैसी दिखती है। इसका नाम 'फैंगटूथ फिश' है। इसके नुकिले दांत और रूप देखकर ऐसा लगता है कि वह मरी हुई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि कंकाल की तरह दिखने वाली इस फिश के दांत समुद्री जीवों में सबसे बड़े हैं।
विज्ञापन
2 of 8
flapjack octopus
शो के दौरान इनके बारे में बतातें हुए स्पीकर 'सर डेविड एटनबरो' ने सबको हैरान कर दिया। उन्होंने बताया कि गहरे समुद्र तल की दुनिया हमारे लिए वाकयी एक 'विदेशी दुनिया' है। तो आप भी हो जाइए तैयार इन अजीबोगरीब क्रिएचर की दुनिया देखने के लिए...
तस्वीर में एक पीले रंग का ऑक्टोपस दिखाया गया है जो बेहद आकर्षक नजर आ रहा है। इसका नाम 'फ्लैपजैक ऑक्टोपस'... यह कैलिफोर्निया में गहरे समुद्र तल पर मिला है। इस ऑक्टोपस की सबसे खास बात ये है कि इसके कानों की जगह पर दो पंखुंड़िया निकली हुई हैं। अपनी इसी खासियत के चलते ये ऑक्टोपस अन्यों से अलग है। इस आकार के कारण इसे 'डुम्बो' करार दिया गया है।
विज्ञापन
3 of 8
deep-sea spider
गहरे समुद्र में रहने वाली मकड़ी के बारे में तो आपने सुना ही नहीं होगा। लेकिन इस तस्वीर में कुछ ऐसा ही दिखाया गया है। मकड़ी के जैसा दिखाई दे रहा यह क्रिएचर एक केकड़ा है जो समुद्र तल की गश्त कर रहा है।
शरीर के कवच अन्य केकड़ों से बिल्कुल अलग नजर आता है। इसके सिर पर पीला ताज है। अगले दो पैरों का रंग मूंग जैसा है।
4 of 8
Bluntnose sixgill sharks
जिसे हम समुद्र का सबसे खतरनाक जीव मानते हैं ये तस्वीर भी वैसा ही कुछ बयां कर रही हैं। इसमें छह विशाल शार्क एक मृत व्हेल के टुकड़ों को खाते हुए दिखाई गई हैं। उसके मांस को खाने के लिए इन्हें आपस में लड़ते हुए दिखाया गया है जो बेहद भयावह है।
विज्ञापन
5 of 8
Packs of Humboldt squid
इनमें नरभक्षक हंबोल्ट स्क्वीड्स को दिखाया गया है। ये 6 फीट से अधिक लंबा है। यह विचित्र जीव समय के साथ-साथ आकार में बढ़ता जाता है। यह जीव चिली से मिला है। इनके अलावा हड्डियों को चारा बनाने वाले भयानक जीव भी दिखाए गए हैं।
विज्ञापन
6 of 8
A siphonophore, a sea creature
इस तस्वीर में दिखाई दे रहा ये जीव सिफोनोफोरे कहलाता है। यह समुद्री प्राणी बार-बार खुद को क्लोन करता है और एक नीली व्हेल के जितना आकार ले सकता है। यह गहरे पानी में रेडियम की तरह चमकता है। इसमें ये नीले रंग में चमकता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
7 of 8
Hermit crabs
केकड़ों की प्रजातियों में एक सुपर-पेस्टर्स मैक्सिको की खाड़ी में 650 मीटर की गहराई में मिला। आप देख सकते हैं कि इस केकड़े के पैर कितने मजबूत है। इसकी मसल फूली हुई नजर आती है। ऐसा दावा है कि अब तक मिले सभी केकड़ों में इसके मसल सबसे मोटे पाए गए हैं।
इन तस्वीरों को दिखाते हुए स्पीकर सर डेविड ने कहा "गहरा सागर भी अंतरिक्ष के रूप में तलाश करने के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण है, यही वजह है कि हम अपने समुद्र के गहरे हिस्से से ज्यादा मंगल की सतह के बारे में जानते हैं।
बता दें समुद्री दुनिया के बारे में ऐसी ही कई चौकाने वाली प्रेसेंटेशन सर डेविड पहले भी दे चुके हैं। उन्होंने इससे पहले फ्लाइंग फिश के बारे बताकर पूरी दुनिया को चौंका दिया था। अपने प्रसेंटेशन में डेविड इन वीचित्र जीवों की तस्वीरें भी दिखाते हैं जो पूरी दुनिया को गजब की जानकारी मुहैया कराते हैं।