फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां किराये पर मिलती है गर्लफ्रेंड, ऐसे-ऐसे काम करने की मिलती है छूट जानकर रह जाएंगे दंग

Sat, 24 Nov 2018 12:07 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Couple - फोटो : Pixabay
आजकल के युवाओं में अक्सर गर्लफ्रेंड बनाने की होड़ लगी रहती है। पार्क में बैठे या सड़कों पर घूमते कपल्स को देखकर सिंगल युवाओं को हमेशा लगता है कि काश उनकी भी कोई गर्लफ्रेंड रहती, जिससे वो अपने दिल की बात कह सकते। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में एक ऐसी जगह भी है, जहां सिंगल युवाओं को गर्लफ्रेंड के लिए ज्यादा माथापच्ची नहीं करनी पड़ती, क्योंकि उन्हें सिर्फ 10 रुपये में एक खूबसूरत लड़की गर्लफ्रेंड के तौर पर मिल जाती है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
Girlfriend on rent service china - फोटो : social media
जी हां, ये बिल्कुल सच है। दरअसल, चीन के गुआंडोंग में एक स्टोर है, जहां खूबसूरत और जवान लड़कियां एक लाइन में खड़ी रहती हैं। यहां कोई भी पुरुष आकर अपनी पसंद की लड़की को किराये पर गर्लफ्रेंड बनाकर ले जा सकता है और इसके लिए उन्हें प्रति 20 मिनट के हिसाब से 10 रुपये का भुगतान करना पड़ता है। 
विज्ञापन

3 of 6
QR Code Free Scan
अपनी पसंद की लड़की को अपने साथ ले जाने के लिए पुरुषों को सबसे पहले लड़की के मोबाइल फोन पर एक क्यूआर कोड स्कैन करना होता है और उसके बाद पैसे का भुगतान करना होता है। क्यूआर कोड स्कैन होने के बाद आप उस लड़की को अपने साथ घुमाने के लिए ले जा सकते हैं। 

4 of 6
Online shopping
हालांकि इसके लिए शर्त ये है कि आप अपनी पसंद की लड़की को उसी मॉल और स्टोर के आसपास घुमा सकते हैं। आप उसे शॉपिंग भी करा सकते हैं। इसके अलावा आप लड़की को लंच डेट पर भी ले जा सकते हैं, लेकिन सिर्फ 20 मिनट के लिए। अगर आपको लड़की के साथ इससे ज्यादा समय बिताना हो तो आपको फिर से पेमेंट करना होगा। 
विज्ञापन

5 of 6
Couple - फोटो : social media
आप अपनी पसंद की लड़की को बिना उसकी मर्जी के छू नहीं सकते। अगर लड़की इसकी इजाजत दे देती है, तभी आप उसे छू सकते हैं। कुछ दिनों पहले ये खबर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जिसके बाद लोगों के मन में इस जगह को जानने की इच्छा जागी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rent boyfriend - फोटो : social media
आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां सिर्फ गर्लफ्रेंड ही नहीं, बल्कि लड़कियों के लिए ब्वॉयफ्रेंड भी किराये पर मिलते हैं। इनके लिए भी वहीं सारी शर्तें लागू होती हैं, जो लड़कियों पर होती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें