फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये तकनीक बेमिसाल, देखिए कैसे स्मॉग से बन रहे हीरे

Tue, 14 Nov 2017 09:52 AM IST
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
1 of 4
demo
इन दिनों दिल्ली में स्मॉग का परदा छाया है। दरअसल जैसे ही सर्दियां शुरू हुई स्मॉग का असर दिखना शुरू हो गया। ऐसा ही कुछ हाल चीन के पेइचिंग शहर का है। लेकिन वहां एक गजब का स्मॉग फ्री प्रोजेक्ट शुरू किया गया है जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे।   


 
विज्ञापन

2 of 4
Smog free project
एक डच आर्टिस्ट ने वहां स्मॉग फ्री प्रॉजेक्ट शुरू करने की ठानी है। डान रूसगार्डी ने इसे तैयार किया है। दरअसल, स्मॉग से बेशकीमती हीरा भी बनाया जा सकता है। यह प्रॉजेक्ट दो पार्ट्स में काम करेगा। पहला 7 मीटर ऊंचे टॉवर्स स्मॉग को अपने अंदर खींचने का काम करेंगे। यह टॉवर्स प्रदूषित हवा को अपने अंदर लेकर साफ करेंगे।

 
विज्ञापन

3 of 4
Smog free project
इसके बाद क्लीन की गई हवा को छोटे टॉवर्स के जरिए पार्क, सड़कों और बाजारों पर छोड़ा जाएगा। जिससे आप को स्वच्छ हवा सांस लेने को मिले। दूसरे पार्ट में बड़े टॉवर्स में साफ की गई हवा के कार्बन प्लेट्स को आधा घंटा प्रेशर में रखा जाएगा। जिसके बाद उसे हीरे की शक्ल दी जा सकती है। आपने पढ़ा होगा कि हीरा कार्बन का ही एक रूप है।

 
विज्ञापन

4 of 4
daimond
हीरे से बनने वाली जूलरी को बेच कर ऐसे कई टॉवर्स लगाए जा सकते हैं। और हमारे लिए खतरनाक बन रही हवा को एक खुबसूरत शक्ल दी जा सकती है। चीन में इस प्रॉजेक्ट पर काम करते हुए एक टॉवर लगा दिया गया है। यह टॉवर लगभग 75 फीसदी हवा को साफ कर देता है और हर दिशा में साफ हवा फैलाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें इस आइडिया को वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम ने भी सराहा है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें