इंसानों के CT SCAN होते हुए तो आपने बहुत बार सुना होगा, लेकिन क्या आपने देश में किसी सांप के सीटी स्कैन के बारे में सुना है। जी हां रविवार को ओडिशा में गंभीर रूप से चोटिल सांप का CT SCAN किया गया।
ये भी पढ़ें- स्टूडेंट के दिमाग के आगे टीचर को भी माननी पड़ी हार, दे दिया नकल का मौका
विज्ञापन
2 of 5
ओडिशा के भुवनेश्वर में रविवार को एक निजी क्लीनिक में 8 फुट लंबें बर्मी अजगर का सीटी स्कैन हुआ। देश में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी सांप का सीटी स्कैन किया गया हो।
विज्ञापन
3 of 5
भुवनेश्वर से करीब 130 किमी दूर आनंदपुर के करीब फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को ये सांप चोटिल अवस्था मिला, जिसके बाद उन्होंने इसे स्नैक हेल्पलाइन को सौंप दिया ( सांपों की हेल्थ और ओडिशा में सांपों के बचाव के लिए कार्य कर रही 60 लोगों की टीम)। इसके बाद इस सांप को गंभीर हालत में ओडिशा के कृषि व प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा विज्ञान कॉलेज में लाया गया। सांप का एक्स रे किया, लेकिन उसमें उसकी चोटों के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं चला पाया।
4 of 5
स्नैक हेल्पलाइन के सुभेंदु मलिक ने बताया कि काफी रिसर्च करने के बाद इस नतीजे पर आया गया कि सांप जिन चोटों से जूझ रहा था, उसके बारे में पता लगाने के लिए सीटी स्कैन करना ही ठीक रहेगा। इसके बाद डॉक्टर्स ने एक प्राइवेट क्लीनिक में उसका सीटी स्कैन करवाया क्योंकि सरकारी हॉस्पिटल में ये करना संभव नहीं था।
ये भी पढ़ें- अब पौधे से भी बनेगा अंडा, छात्रों ने खोज निकाला ये गजब तरीका
इस दौरान उनके सामने ये चुनौती आई कि सांप को सीटी स्कैन के दौरान स्थिर कैसे रखा जाए। इसके लिए उन्होंने मेडिकल टेप का इस्तेमाल किया। मलिक ने बताया कि सीटी स्कैन से पता चला कि दिमाग की चोट सहित सांप को कई आंतरिक चोटें भी आई हैं।