शादी के मौके पर लोग पानी की तरह पैसा बहाते हैं। लेकिन एक शादी दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गई है। हो भी क्यों न, सिर्फ दुल्हन ने इस खास मौके पर 4 करोड़ रुपए का गाउन जो पहना था। यही नहीं शादी में कटने वाला केक भी कोई छोटा-मोटा केक नहीं था बल्कि यह केक 10 फीट लंबा और नौ टायर वाला था। जानिए क्यों खास रही ये शादी।
विज्ञापन
2 of 7
ये शादी किसी परियों की कहानी से कम नहीं थी। रूसी अरबपति इलखोम शोकिरोव की बेटी की शादी दुनिया की सबसे महंगी शादी बन गई है। इस शादी में पानी की तरह पैसा बहाया गया। इतना कि किसी शादी में भी न बहाया गया हो।
विज्ञापन
3 of 7
शादी का फंक्शन मास्को के आलीशान होटल रेडिसन रॉयल कांग्रेस पार्क होटल में किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी में करीब 900 लोग मेहमान पहुंचे थे। लेकिन इस पूरी शादी में दुल्हन का गाउन सुर्खियों में रहा।
4 of 7
मैडिना ने अपनी शादी पर जवाहरातों से जड़ा साढ़े 4 करोड़ का गाउन पहन रखा था। ब्रिटिश डिजाइनर जुहैर मुराद ने इस गाउन को खास मौके के लिए तैयार किया था। जिसमें सिल्वर एम्ब्रॉयड्री, सैकड़ों मोती और स्वारोवस्की क्रिस्टल लगे थे।
विज्ञापन
5 of 7
वेडिंग में स्पेशल ऑर्डर पर 10 फीट के केक का अरेंजमेंट था, जिसे सेलिब्रिटी केक मेकर और फॉर्मर बॉक्सर रीनेट अग्जामोव ने बनाया था।
विज्ञापन
6 of 7
शादी की शाम करीब सवा तीन करोड़ रुपए सिर्फ एंटरटेनमेंट के नाम पर खर्च कर दिए गए।
रशियन ऑयल टायकून इल्खोम शाकिरोवा उज्बेकिस्तान के ताशकंद में लग्जीरियस होटल के मालिक हैं। मॉस्को में भी उनके कई होटल हैं। साथ ही उज्बेकिस्तान में सबसे बड़े शॉपिंग सेंटर डेमायर में वो 65 फीसदी के शेयर होल्डर हैं।