फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है अनोखा होटल, कुल्फी जमा देने वाले कमरे में रात गुजारने आते हैं मुसाफिर

Sat, 23 Dec 2017 10:07 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Sweden’s Ice Hotel
स्वीडन के लैपलैंड का ये होटल अपने आप में बेहद अनोखा है। इसे देखकर आपको लगेगा कि मानो कोई सजा हुआ हॉलीवुड फिल्म का कोई सेट देख रहे हों। 
विज्ञापन

2 of 6
Sweden’s Ice Hotel
दरअसल, ये होटल पूरी तरह बर्फ का बना हुआ है। होटल की सारी की सारी चीजे बर्फ से बनी हुई है। बता दें यहां बिल्डिंग स्ट्रक्चर से लेकर बेड तक हर चीज बर्फ से बनी हुई है। ताज्जुब तो इस बात पर होता है कि इस बर्फीले होटल में लोग रात गुजारने आते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
Sweden’s Ice Hotel
जमा देने वाले टेंपरेचर में रात गुजारने आते हैं लोग
होटल देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। लेकिन इसके अंदर का तापमान -5 से -8 डिग्री सेल्सियस तक होता है। ऐसे में बर्फ के बने बेडरूम पर सिर्फ स्लीप मैट बिछी हुई होती है। फिर भी ये होटल लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। 

4 of 6
Sweden’s Ice Hotel
गौरतलब हो इस होटल में लगभग 35 वीआईपी सूइट्स हैं। शानदार इंटीरियर आपको हैरान कर देगा। इसे दुनिया के कई मशहूर टूरिस्ट स्पॉट्स के हिसाब से तैयार किया गया है। इन्हें गेस्ट्स अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकते हैं। 


 
विज्ञापन

5 of 6
Sweden’s Ice Hotel
इसके अलावा होटल में पार्टी के लिए आईस सेरेमनी हॉल और बच्चों के लिए क्रिएटिव जोन है। लगभग 30000 क्यूबिक मीटर बर्फ का इस्तेमाल से यह भव्य निर्माण किया गया है।

​
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sweden’s Ice Hotel
जबकि इंटीरियर आर्ट वर्क के लिए होटल के भीतर 500 टन क्रिस्टल क्लीयर बर्फ और 1000 हेंड पॉलिश क्रिस्टल का इस्तेमाल हुआ है। बता दें यह होटल हर साल क्रिस्मस के मौके पर तैयार किया जाता है। यहां ठहरने के लिए गेस्ट को 10 हजार रुपए से लेकर 1 लाख रुपए प्रति व्यक्ति तक खर्च करने होते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें