फिल्म बार्डर में अभिनेता सनी देओल का किरदार तो याद ही होगा। 1971 में लोंगेवाला की लड़ाई के हीरो महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी ने शनिवार सुबह नौ बजे माेहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। 78 साल के ब्रिगेडियर चांदपुरी ब्लड कैंसर से पीड़ित थे। उनकेे जीवन पर मशहूर बॉलीवुड फिल्म बॉर्डर बनी थी। 1971 में जब भारत और पाक के बीच यह जंग लड़ी गई थी उस समय शायद आप उसके गवाह नहीं बने थे लेकिन फिल्म बॉर्डर के जरिए आपको इस जंग की एक झलक देखने को मिली होगी। इस फिल्म में सनी देओल का रोल आज भी हर किसी के जेहन में ताजा है। यह तो फिल्म की बात है हम आपको आज बता रहे हैं रीयल लाइफ के सुपर हीरो और 1971 की जंग में महावीर चक्र विजेता कुलदीप सिंह चांदपुरी के बारे में। जी हां, वही कुलदीप सिंह चांदपुरी, जिनका किरदार फिल्म बॉर्डर में सनी देओल ने निभाया था।