फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां कब्र के पास खाना ले जाकर खेला जाता है ऐसा खेल, बड़ी अजीबोगरीब है इस देश की ये परम्परा

Sun, 30 Sep 2018 05:31 PM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
aa
कहते हैं 'खाने का शौक' बड़ी चीज है। जो यह शौक रखते हैं, उनके लिए अच्छा खाना ही सब-कुछ होता है। खाने का ऐसा ही एक उत्सव बड़े धूमधाम से दक्षिण कोरिया में मनाया जाता है, जो तीन दिनों तक चलता है। इसे 'चुसेक' कहते हैं। इसे 'ऑटम ईव' भी कहा जाता है और कोरियाई लोग इसे 'हांगाउई' भी कहते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Lebanese food
अच्छी फसल होने के जश्न के रूप में, कोरियाई अपने पैतृक गृहनगरों का दौरा करते हैं और कोरियाई पारंपरिक भोजन और चावल वाइन जैसे 'सिंडोजू' और 'डोंगडोंगजू' को दोस्तों और परिवार के साथ साझा करते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
aa
इस त्योहार से संबंधित दो प्रमुख परंपराएं हैं- एक है चारये, जिसमें घर पर ही पूर्वजों को पूजा जाता है और दूसरी है सेओन्गियो, जिसमें परिवार के लोग पैतृक कब्रों पर जाकर अच्छी फसल का कुछ हिस्सा उनके नाम चढ़ाते हैं। 

 

4 of 5
aa
लोग सुबह में पैतृक पूजा अनुष्ठान करते हैं। फिर वे अपने पूर्वजों की कब्रों के आस-पास साफ-सफाई करने के लिए जाते हैं। उनका मानना होता है कि अच्छी फसल उनके पूर्वजों के आशीर्वाद की वजह से ही होती है। चुसेक को आमतौर पर "कोरियाई थैंक्सगिविंग" के रूप में भी जाना जाता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
healthy food
इसमें विभिन्न प्रकार के लोक खेल खेले जाते हैं। गांव के लोग गाय या कछुए के रूप में तैयार होते हैं और एक नोंगक संगीत बैंड के साथ घर-घर जाते हैं। इस पर खेले जाने वाले अन्य आम लोक खेलों में तीरंदाजी, टग-ऑफ-वार और कोरियाई कुश्ती शामिल है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें