फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की हंसी देखकर मां-बाप को हुआ शक, ले गए डॉक्टर के पास तो सामने आई दर्दनाक कहानी

Wed, 28 Nov 2018 02:26 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Baby laughing - फोटो : social media
कहा जाता है कि हंसना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन अगर हम कहें कि यही हंसी आपकी जान भी ले सकती है, तो क्या आप ये बात मानेंगे? यकीनन आप ये नहीं मानेंगे, लेकिन ये बिल्कुल हकीकत है। कुछ ऐसा ही हुआ है इंग्लैंड के सोमरसेट में, जिसपर यकीन कर पाना हर किसी के लिए मुश्किल हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 6
Baby laughing - फोटो : social media
यहां दो साल के एक बच्चे की हंसी ही नहीं रूक रही थी। पहले तो बच्चे के मां-बाप को लगा कि ये उसका नेचर है, इसलिए वो भी उसकी हंसी का मजा लेते थे। लेकिन उन्हें तब शक हुआ कि जब बच्चा लगातार 17 घंटों से हंसता जा रहा था। इसके बाद वो आनन-फानन में बच्चे को डॉक्टर के पास ले गए, जहां एक हैरान कर देने वाली सच्चाई सामने आई।
विज्ञापन

3 of 6
Baby laughing - फोटो : social media
डॉक्टर ने बच्चे का सीटी स्कैन किया, जिसमें ये पता चला कि उसे एक ब्रेन ट्यूमर था, जो उसके दिमाग में लगातार हलचल पैदा कर रहा था। इसी की वजह से बच्चे को लगातार हंसी के दौरे आ रहे थे और उसकी हंसी नहीं रूक रही थी। 

4 of 6
Baby laughing - फोटो : social media
डॉक्टर ने बताया कि अगर इस ट्यूमर को जल्द हटाया नहीं गया तो बच्चे की मौत भी हो सकती है। हालांकि बच्चे का ब्रेन ट्यूमर अभी शुरुआती चरण में था, जिसे बाहर निकालने के लिए ऑपरेशन किया था। करीब 10 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने ट्यूमर को बाहर निकाल लिया। अब बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है और अब उसे हंसी के दौरे भी नहीं आते। 
विज्ञापन

5 of 6
Baby laughing - फोटो : social media
डॉक्टरों के मुताबिक, इस बीमारी का नाम 'एपिलेप्टिक सीजर्स' है। ये बीमारी काफी दुर्लभ है और यह हजार में से किसी एक बच्चे को ही होती है। इस बीमारी की वजह से दिमाग से लेकर पूरे शरीर में अचानक ऊर्जा का बहाव बढ़ जाता है, जो लगातार हंसी या आंसुओं के रूप में बाहर निकलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Baby laughing - फोटो : social media
2 वर्षीय जैक के माता-पिता ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगता था कि उनका बच्चा काफी हंसमुख है। वो हमेशा हंसता-मुस्कुराता रहता है, लेकिन एक दिन जब उसकी हंसी बंद ही नहीं हुई तो हमें शक हुआ। हमें लगा कि कुछ तो गड़बड़ है। हमें बाद में ये जानकर बहुत दुख हुआ कि जिसे हम अपने बच्चे की हंसी समझ रहे थे, असल में वो बहुत तकलीफ में था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें