घर में नए मेहमान के आने पर परिवार में खुशी की लहर दौड़ जाती है। घर का माहौल ही अलग सा हो जाता है और लोग नए मेहमान के आने की तैयारियां महीनों पहले से करना शुरू कर देते हैं। चाचा, मामा , भाई बहन हर कोई इतना खुश हो जाता है कि मानो उनके लिए हर दिन कोई त्योहार हो।
लेकिन क्या आपको पता है भारत में ही एक ऐसा गांव है जहां की जमीन पर आजतक किसी बच्चे ने जन्म नहीं लिया।
पढ़ें- जब 10 फुट से ज्यादा लंबा मगरमच्छ दिखा आबादी के बीच तो उड़ गए होश
विज्ञापन
2 of 5
गांव
सुनने में आपको ये थोड़ा अजीब जरूर लगेगा। हालांकि ये कोई कहानी नहीं बल्कि एक गांव का ऐसा सच है जिसका लोग सालों से सामना कर रहे हैं।
पढ़ें- अनाथालय में जीवन बिता रही थी ये लड़की, रातोंरात बन गई करोड़ों की मालकिन
विज्ञापन
3 of 5
गांव
इस गांव का नाम राजगढ़ का सांका जागीर है। जो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से महज 70 किलोमीटर की दूरी पर है। जहां पर 50 सालों से किसी बच्चे ने जन्म नहीं लिया है।
पढ़ें- यौन शोषण सहती रही, आखिर क्यों विरोध नहीं कर पाई
4 of 5
गांव
अब आप ये सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है तो चलिए आपको इसके पीछे की वजह बताते है। इस गांव के लोगों का मानना है कि अगर गांव की सीमा के अंदर बच्चा पैदा होगा तो उसकी जान चली जाएगी या फिर वो अपंग हो जाएगा।
इस डर की वजह से गांव वालों ने गांव की सीमा के बाहर एक कमरा बनवा रखा है। जिस भी महिला को लेबरपेन शुरू हो जाता है उसका प्रसव उस कमरे में किया जाता है।
वहीं इस बारे में गांव के लोगों का कहना है कि यहां पर एक जमाने में श्याम जी का मंदिर था। जिस वजह से उसकी पवित्रता को बनाए रखने के लिए गांव के बुजुर्गों ने महिलाओं की डिलीवरी बाहर कराने का फैसला लिया।