फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर युग से पहले के इतिहास की अनदेखी तस्वीरें

Wed, 27 Apr 2016 10:46 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : wonderlist
इतिहास की ये तस्वीरें आपने पहले नहीं देखी होंगी। ये काफी विचित्र हैं जो बताती हैं कि उस दौर में क्या कुछ हुआ करता था। 19वीं सदी के अंत और 20वीं सदी की शुरुआत में ये पंट बंदूक  इस्तेमाल की जाती थी। इसमें इतनी क्षमता थी कि आसानी से दुश्मनों का सफाया कर दे लेकिन किसी युद्ध में इसे इस्तेमाल करने की कभी नौबत ही नहीं आई।
विज्ञापन

इतिहास की अनदेखी तस्वीरें

2 of 6
- फोटो : wonderlist
विश्व युद्ध के दौरान हाथियों का बहुत इस्तेमाल होता था। उन्हें पूरी ट्रे्निंग दी जाती थी और तैयार किया जाता था। 1914 में ली गई इस तस्वीर में देख सकते हैं कि कैसे एक अमरीकी अफसर अपनी एम1895कोल्ट-ब्राउनिंग मशीन बंदूक लेकर हाथी पर चढ़ा है औऱ निशाना साध रहा है।
विज्ञापन

इतिहास की अनदेखी तस्वीरें

3 of 6
- फोटो : wonderlist
इस तस्वीर में दिख रहा है कि कैसे 19वीं सदी में लोग कुछ भी नया बनाते थे तो खुद ही उसका टेस्ट करते थे, न कि कंप्यूटर से होता था। तस्वीर में एक आदमी खिलाड़ियों के लिए बनाए गए इस हेल्मेट का टेस्ट कर रहा है। हेल्मेट से पहले खिलाड़ियों को चमड़े की पट्टी में रुई लगा कर अपने कान और सिर को बचाना पड़ता था।

इतिहास की अनदेखी तस्वीरें

4 of 6
- फोटो : wonderlist
पहले जमाने में चूहों को पकड़ना भी बकाएदा एक नौकरी होती थी। बेरोजगारों और गरीब लोगों के लिए ये नौकरी बहुत सही रहती थी। इन लोगों को पूरे शहर मे आतंक मचा रहे चूहों के पीछे छोड़ा जाता था और उन्हें पकड़ना होता था। ये लोग सीवर, गढ्ढों, तहकानों के अंदर घुस कर भी चूहे पकड़ते थे।
विज्ञापन

इतिहास की अनदेखी तस्वीरें

5 of 6
- फोटो : wonderlist
टाईटैनिक दुनिया के सबसे आलीशान जहाजों में से एक था। इसके डूबने से 1500 लोगों की मौत हुई थी। ये उस वक्त की तस्वीर है जहां एक पादरी उन हजारों लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतिहास की अनदेखी तस्वीरें

6 of 6
- फोटो : wonderlist
नासा में जब कंप्यूटर इस्तेमाल नहीं होते थे तब वहां लोग कुछ इस तरह महा कठिन गुणा-भाग करते थे। इस तरह बोर्ड पर लिख कर ऊपर से नीचे तक उसे इतने लोग मिल कर हल किया करते थे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें