फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन तस्वीरों को खींचने वालों की उम्र बता दें तो मान जाएंगे आपको

Thu, 02 Feb 2017 03:32 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : DailyMail
नेशनल जियोग्राफिक बच्चों के लिए किए गए फोटोग्राफी कॉम्पटिशन की तस्वीरें जारी की हैं। 6 से 13 साल के बीच के बच्चों के द्वारा ली गई ये तस्वीरें इतनी शानदार हैं कि बड़े से बड़ा फोटोग्राफर भी ना खींच पाए। हम आपके लिए लाए हैं उस कॉम्पटिशन की सबसे बेहतरीन तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 9
अमेरिका की केट एंडरसन द्वारा ली गई यह तस्वीर फोटोग्राफी प्रतियोगिता की विजेता है। उन्होंने तस्वीर का नाम 'ओनिंग दि स्टेज' यानि स्टेज जीत लेना दिया था।
विज्ञापन

3 of 9
नीदरलैंड अपने खूबसूरत ट्यूलिप गार्डन के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। 11 साल के डेवी बैग्गरमैन ने यह तस्वीर वहीं खींची है।

4 of 9
रंगों का अद्धभुत नजारा! समंदर के सामने सफेद रेत पर चलते ये उंट किसी पेंटिंग से कम नहीं लग रहे हैं। 12 साल के पीयर्स ने यह तस्वीर केन्या के बीच पर खींची थी।
विज्ञापन

5 of 9
चेक गणराज्य के खूबसूरत घरों की ये तस्वीर 14 साल की एलेक्सिया ने ली है। यह देश अपने हटके बिल्डिंग्स और खूबसूरत पुलों के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन

6 of 9
जरा इस तस्वीर को देखिए। कैसे ललचा रही है गिरगिट इस कीड़े को देख कर। इतनी पास से यह तस्वीर खींचने वाले जाबांज लड़के की उम्र केवल 13 साल है। उनका नाम है मेज कास्टलिक।
विज्ञापन

7 of 9
अपना आशियाना सजाते पीले रंग के इस परिंदे की तस्वीर 13 साल के डेविड ने ली है। उन्होंने यह तस्वीर अमेरिका के एक जू में ली है।

8 of 9
मां और बच्चे का रिश्ता कितना प्यारा और गहरा होता है यह सभी जानते हैं। गिलहरी मां और उसके बच्चे के प्यार को अपने कैमरे में कैद किया है पेयरी किस ने। वह केवल 12 साल की हैं।
विज्ञापन

9 of 9
पीछे हॉलीवुड देख कर आप अमेरिका ना पहुंच जाइएगा। यह तस्वीर इंडोनेशिया में ली गई है। रोजमर्रा की आम जिंदगी को दर्शाती यह तस्वीर खींची है देवानंनदी ने। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें