फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्र से बना है ये पहाड़, देखने वालों की निकल जाती है चीख

Sat, 08 Apr 2017 01:28 PM IST
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय
विज्ञापन
1 of 5
बर्फ से लदे पहाड़ तो आपने बहुत देखे होंगे लेकिन दुनिया में एक ऐसा पहाड़ भी है जो कब्र से बना हुआ है। इस पहाड़ को देखने पर लगता है कि वहां कोई घनी आबादी बसी हुई है। इसकी तस्वीरें देख कर आपको भी हैरानी होगी। 
 
विज्ञापन

2 of 5
हांगकांग के पश्चिमी इलाके में 'पोख फू लाम' की यह जगह इसी बात से प्रसिद्ध है कि यहां पर सीढ़ी नुमा आकार में कब्रें ही कब्रें बनाई गई हैं। अगर सामान्य शब्दों में कहा जाए तो यह पहाड़ कब्रों से ही बना है।
 
विज्ञापन

3 of 5
इस पहाड़ में कई लाशों को दफन किया गया है अगर आपको यहां पर एक कब्र से दूसरी कब्र तक जाना है तो आप को सीढ़ियों का ही प्रयोग करना होगा। हालांकि यहां पर अकेले जाने की कोई हिम्मत नहीं करता। इस स्थान को साल 1882 में बनाया गया था और तब यहां पर एकसाथ कई लाशें दफन की गई थीं।

4 of 5
दिन प्रतिदिन यहां पर लाशों को दफन करने का सिलसिला बढ़ता चला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज के समय में ये पहाड़ एक बहुत ही विकराल रूप ले चुका है और दूर से देखने में बेहद ही अद्भुत लगता है। इसे देखने के लिए लाखों लोग आते हैं लेकिन यहां पर रात के समय में कोई आना पसंद नहीं करता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें