फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये लड़का गर्लफ्रेंड के साथ हुआ था गायब, 47 दिनों बाद मिला ऐसी हालत में...

Sat, 29 Apr 2017 12:54 PM IST
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय
विज्ञापन
1 of 6
ताइवान का रहने वाला 21 वर्ष का लड़का नेपाल की एक घाटी में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ खो गया था। जब उसे ढूंढा गया उसके 3 दिन पहले ही उसकी गर्लफ्रेंड की मौत हो गई थी लेकिन वो लड़का 47 दिनों बाद भी सुरक्षित बचा लिया गया। 
विज्ञापन

2 of 6
घाटियों में घूमते वक्त वो रास्ता भटक गया था। कई दिनों तक वो भटकता रहा। हालांकि 19 वर्ष की उसकी गर्लफ्रेंड ऐसा होने से तीन दिन पहले ही जिंदगी से जंग हार गई। नेपाल के धादिंग इलाके से उस लड़के को खोजा गया है। इतने दिनों तक खाने के बिना जिंदा रह पाना अपने-आप में एक चमत्कार है।  
विज्ञापन

3 of 6
डॉक्टर्स ने बताया कि इस दौरान लड़के का 30 किलो वजन कम हो गया है और उसके एक पैर में कीड़े भी लग गए थे। जब उसे अस्पताल लाया गया था, तो उसके पैर में कीड़े लगे हुए थे और वो बेहद भूखा था।  

4 of 6
कपल ने कई दिनों तक उनके पास मौजूद आलू और नूडल्स से काम चलाया। खाना खत्म होने के कई दिन बाद तक उन्हें केवल पानी पी कर जीना पड़ा। लड़के के पिता ने उसे खोजने के लिए एक हैलीकॉप्टर किराये पर लिया था। 
विज्ञापन

5 of 6
काठमांडू के एक अस्पताल में लड़के का इलाज चल रहा है। उसे जहाज के जरिये एक घाटी से यहां लाया गया है। 2,600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस घाटी में जब बचाव दल ने लड़के को ढूंढा, तो वो सो रहा था। बचाव दल के सदस्य माधव ने बताया कि जब वो उठा, तो उसे जिंदा देख सभी को बहुत अचंभा हुआ। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लड़के ने बताया कि वो किसी गांव के मिल जाने की आस में एक नदी का पीछा कर रहे थे, लेकिन वो झरने पर आकर रुक गयी और वो वापस ऊपर नहीं जा पाए। उसने बताया कि पहाड़ पर बेहद ठंड थी और वो सो नहीं पाते थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें