फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा जनने साइकिल चलाकर अस्पताल पहुंची मंत्री, वजह जानकर डॉक्टर्स भी रह गए हैरान

Mon, 20 Aug 2018 05:07 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
1 of 6
c
अपने पहले बच्चे को जन्म देने के लिए न्यूजीलैंड की महिला मंत्री खुद साइकिल चला कर अस्पताल पहुंची। ग्रीन पार्टी की जूली जेन्टर 42 सप्ताह यानी 9 महीने के गर्भ से हैं। उनका कहना है कि उन्होंने साइकिल पर जाने का फैसला किया क्योंकि, "कार में लोगों के लिए अधिक जगह नहीं थी।"
विज्ञापन

2 of 6
cycle
उन्होंने अपने पति के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और लिखा, "रविवार की खूबसूरत सुबह।" इसी साल जून में प्रधानमंत्री जैसिन्दा आर्डर्न विश्व की दूसरी ऐसी महिला बनीं थीं जिन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान बच्चे को जन्म दिया था।
विज्ञापन

3 of 6
c
उन्होंने और जूली जेन्टर ने अपने बच्चे के जन्म के लिए ऑकलैंड सिटी सरकारी अस्पताल को चुना। 38 साल की जेन्टर देश की उप यातायात मंत्री हैं और साइकिलिंग के प्रति अपने प्रेम के लिए भी जानी जाती हैं। जूली जेन्टर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "हमें शुभकामनाएं दीजिए। मैं और मेरे पति ने साइकिल को चुना क्योंकि कार में सभी के लिए जगह नहीं थी। लेकिन इस कारण मैं अच्छे मूड में रही।"

4 of 6
p
उनका कहना है कि इलेक्ट्रिक साइकिल पर उनकी सवारी ढलान से उतरने जैसी रही। वो कहती हैं, "शायद मुझे बीते हफ्तों में और साइकिल चलानी चाहिए थी ताकि बच्चा पैदा होने में आसानी हो।" अमरीका में पैदा हुई जेन्टर ने अपनी गर्भवती होने की घोषणा भी इंस्टाग्राम पर ही की थी। उन्होंने लिखा था, "हमें अपनी साइकिल पर और एक सीट लगवाने की जरूरत है।"
 

 
विज्ञापन

5 of 6
cycle
जूली जेन्टर अपने बच्चे के लिए तीन महीने की मैटर्निटी लीव लेने वाली हैं। जेन्टर अब उन महिला नेताओं में शामिल हो गई हैं जो अपने कार्यकाल के दौरान बच्चे को जन्म देने वाली हैं। न्यूजीलैंड में 1970 में पहली बार एक महिला सांसद ने अपने कार्यकाल के दौरान बच्चे को जन्म दिया था। 1983 में एक और महिला नेता काम के दौरान बच्चे को दूध पिलाने के लिए सुर्खियों में आई थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
p
ऑस्ट्रेलिया ने 2016 में अपने नियमों में बदलाव कर महिला नेताओं को हाऊस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव्स में अपने काम के दौरान बच्चे को दूध पिलाने की इजाजत दी थी। हाल के सालों में यूरोपीय यूनियन में इटली और स्वीडन की महिला सदस्य अपने बच्चे को गोद में लिए मतदान करने के लिए सुर्खियों में आई थीं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें