कभी-कभी जिंदगी में ऐसी कोई घटना हो जाती है, जिस पर हम यकीन नहीं कर पाते हैं और सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि क्या ऐसा भी हो सकता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है अमेरिका के एक परिवार का। शादी के बाद वो दोनों अमेरिका के मिसिसिपी स्टेट में स्थित एक क्लिनिक में यह सोचकर गए थे कि वहां पर उन्हें अपना बच्चा पैदा करने में मदद मिलेगी, लेकिन वहां जाकर उनको जो पता चला, वो जानकार उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
2 of 5
v
वो कपल एक ही कॉलेज में पढ़ते थे और उसी टाइम से ये दोनों साथ रह रहे थे। उसी दौरान वो एक-दूसरे को पसंद करने लगे और तुरंत ही रिलेशन में बंध गए। जब उन्हें पेरेंट्स बनने की चाह हुई तो उन्होंने अपना डीएनए टेस्ट कराया लेकिन नतीजा सामने आने के बाद उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
3 of 5
ल
जब डॉक्टर ने डीएनए टेस्ट करके सैंपल्स का परिक्षण किया तो उनमें काफी हद तक समानताएं देखीं। उसके बाद क्लिनिक के डॉक्टर ने इस कपल की फाइल्स को अलग-अलग अच्छे से चेक किया, और तब उनको ये पता चला कि दोनों का जन्म साल भी एक ही है, तारीख और दिन भी एक ही है।
4 of 5
डॉक्टर ने बताया, 'इनकी फाइल्स देखने के बाद मुझे विश्वास हो गया कि ये दोनों जुड़वा हैं' हालांकि, उनको ये नहीं पता था कि इस कपल को इसकी जानकारी पहले से थी या नहीं। इसके बाद डॉक्टर ने बताया कि जब अगले अपॉइंटमेंट में इस कपल को ये बात बताई गई तो उन्हें यकीन नहीं हो रहा था।
डॉक्टर के अनुसार, सच तो ये है कि उनके माता-पिता की मौत के बाद इनको दो अलग-अलग दम्पति ने गोद लिया, इसलिए इन दोनों ने अलग-अलग जगहों पर अपना बचपन जिया। इसीलिए जब वो कॉलेज में मिले तो एक-दूसरे को पसंद करने लगे और उनको लगा कि वो साथ रह कर अच्छा जीवन बिता सकते हैं।