फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

47 साल से नहीं खोला गर्लफ्रेंड का दिया हुआ गिफ्ट, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

Thu, 04 Jan 2018 10:16 AM IST
बिजार डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
demo
क्या आप यकीन करेंगे कि एक शख्स ने अपनी एक्सगर्लफ्रेंड के गिफ्ट को 47 साल तक संभाले रखा है। सबसे खास बात तो ये हैं कि इस आदमी ने अब तक इस गिफ्ट को खोल करके नहीं देखा है।  
विज्ञापन

2 of 6
gift
रिलेशनशिप में यह मामला अपने आपमें बेहद अनोखा समझा जा रहा है। सभी जानते हैं कि कपल्स का एक-दूसरे को उपहार देना लाजमी है। लेकिन इतने दिनों तक अपने पार्टनर के गिफ्ट को सालों-साल संभालकर रखा जाए ये कहां तक संभव हैं..? मगर इस शख्स ने ऐसा किया है। लेकिन जब आप इसके पीछे की वजह जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे। चलिए बताते हैं... 

 
विज्ञापन

3 of 6
gift
टॉरंटो के रहनेवाले एड्रिअन पीअर्स नाम के व्यक्ति ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड के गिफ्ट को 47 सालों से नहीं खोला। बताते हैं कि एड्रिअन जब 17 साल के थे तो उनकी गर्लफ्रेंड विक्की ने उनसे ब्रेकअप कर लिया था। ब्रेकअप के वक्त विक्की ने एड्रिअन को एक तोहफा दिया था जिसे उन्होंने आज तक जस का तस रखा है। काफी भारी मन के साथ घर लाए इस तोहफे को खोलने की उन्होंने कभी हिम्मत नहीं की।  

4 of 6
Adrian
दरअसल, उन्होंने ये गिफ्ट क्रिसमस ट्री के नीचे रख दिया और अपने परिवारवालों के लोगों को भी कह दिया कि वह इस गिफ्ट को कभी नहीं खोलना चाहते। एड्रिअन आज भी अपने फैसले पर कायम हैं और 47 साल पहले मिले इस गिफ्ट को आज तक नहीं खोला है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
demo
आज भी एड्रिअन कभी-कभी उस गिफ्ट उठाकर देख लेते हैं लेकिन उसे खोलने के बारे में कभी नहीं सोचते। ऐसा कर पाने में उनकी हिम्मत जवाब दे जाती है। एड्रिअन ने ब्रेकअप के बाद अपनी गर्लफ्रेंड को खोजने की कोशिश भी की लेकिन वह उन्हें नहीं मिल पाई।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
demo
न उनकी गर्लफ्रेंड ने कभी एड्रिएन के फोन का जवाब दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गिफ्ट को इतने सालों बाद भी न खोलने पर वह कहते हैं, ''मुझे लगता है कि एक दिन वह मुझे जरूर मिलेगी और हम साथ में उस तोहफे को खोलेंगे।'' एड्रिअन को आज भी अपनी गर्लफ्रेंड बहुत याद आती है।   
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें