फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोशन के चक्कर में कंपनी में करने लगा ज्यादा काम, गंवानी पड़ गई जॉब

Sat, 04 Nov 2017 12:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
1 of 6
demo
कभी सुना है कि किसी कंपनी ने अपने ऐसे मुलाजिम को काम से निकाल दिया हो जो उसके लिए ज्यादा काम कर रहा था। सुनकर हैरानी तो जरूर हुई होगी...  

 
विज्ञापन

2 of 6
demo
दरअसल, आपका सोचना होंगा कि कर्मचारी अपने वर्किंग ऑवर से ज्यादा काम करता है तो निश्चित तौर पर उसको प्रमोशन मिलना चाहिए। लेकिन भैया ये मामला तो अपवाद बन गया है। यहां एक आदमी को अपनी कंपनी के लिए ज्यादा काम करना मंहगा पड़ गया। उसे इसके बदले नौकरी से निकाला जा चुका है। ये ऐसी खबर है, जिसे जानने के बाद आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि सच में ऐसा हो सकता है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
demo
दरअसल, स्पेन के बार्सिलोना में एक कर्मचारी को ज्यादा काम करने के कारण अपनी जॉब गंवानी पड़ गई। कंपनी में ज्यादा काम करके वह कर्मचारी सोच रहा था कि इस बार वह बेस्ट इंप्लॉई का अवॉर्ड जितेगा, लेकिन हुआ इसका उल्टा और उसे अपनी जॉब भी गंवानी पड़ गई।
 

 

4 of 6
demo
बताया जा रहा है कि इस कर्मचारी का नाम जीन पी है और वह सुपरमार्केट कर्मचारी था। उसकी बर्खास्तगी का प्रमुख कारण यहीं था कि वह काफी ज्यादा काम करता था। उसका रूटीन बन गया था कि वह ऑफिस जल्दी आता था और वर्किंग ऑवर खत्म होने के बाद भी ऑफिस में रूक कर काम करता रहता था। इस कर्मचारी ने अब फैसला किया है वह ‘लिडल’ के अपने पूर्व मालिकों के खिलाफ मुकदमा दायर करेगा।

 
विज्ञापन

5 of 6
demo
metro.co.uk की  रिपोर्ट के मुताबिक, समर्पित प्रबंधक नियमित रूप से बार्सिलोना स्थित अपने ऑफिस की शाखा में 5 बजे तक पहुंच जाता था और शिफ्ट ओवर होने के बाद भी काम करता रहता था। लेकिन उसे नहीं मालूम था कि उसे बदले में ये मिलेगा। कंपनी ने अवैतनिक ओवरटाइम पर कंपनी के नियमों का उल्लंघन करने और अकेले स्टोर में रहने के लिए जीन पी को काम से  निकाल दिया। यह दोनों चीजें कंपनी के नियमों के खिलाफ थीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
demo
इस मामले के संबंध में जीन के वकील जुआन गुएरा ने बताया कि जीन इस कंपनी में पिछले 12 सालों से काम कर रहा था, लेकिन उसके मालिकों ने उसे कभी नहीं बताया कि ऑफिस में जल्दी नहीं आ सकते। उन्होंने यह भी बताया कि जीन पर कंपनी के प्रोडक्ट्स को सेल करने का दबाव भी उसके ऊपर था, इसलिए जीन कंपनी में जल्दी आता और देर से जाता था। जीन ने जो भी किया अंत में उसके फायदा कंपनी को ही मिलता, लेकिन फिर भी उसे जॉब से निकाल दिया गया। अब तो आप समझ गए न कि देर तक ऑफिस में काम करना भी कभी-कभी बड़े घाटे का सौदा साबित हो सकता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें