फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समुद्र की गहराइयों में मिला 1200 साल पुराना शहर

Fri, 28 Oct 2016 12:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दुनिया के कई शहर ऐसे हैं जो सालों पहले समुद्र की गहराइयों में खो गए थे। ऐसा ही एक शहर थॉनिस हिराक्लेयॉन है, जो कभी मिस्र का हिस्सा हुआ करता था। कहते हैं ये 1200 साल पहले डूब गया था। देखिए चौंकाने वाली तस्वीरें।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
इस खोए हुए शहर को 2000 में खोजा गया था। लेकिन जैसे जैसे समुद्र में खोज होती रही इस खत्म हो चुकी सभ्यता के कई निशान, कई मूर्तियां और कई आभूषण आज तक वैज्ञानिकों को मिल रहे हैं।   
विज्ञापन

3 of 6
वैज्ञानिक इस बात की तलाश कर रहे हैं कि कैसे ग्रीस से मेडिटरेनियन होते हुए चीजों को मिस्त्र तक पहुंचाया जाता रहा होगा। यहां उन्हें 64 से ज्यादा जहाजों के टूटे हिस्से और 16 फुट तक के स्टैचू मिले हैं। 

4 of 6
इनकी मूर्तियों पर ग्रीस और मिस्‍त्र दोनों ही भाषाओं में कई चीजें लिखीं मिली हैं। ‌वैज्ञानिक इस बात का भी पता लगा रहें हैं कि आखिर किस वजह से ये शहर पानी के अंदर 8वीं सदी में दफन हो गया। 
विज्ञापन

5 of 6
बता दें कि ऐसा भी समझा जाता है कि पेरिस और ट्रॉय की हेलन इस शहर में फंस गए थे। ऐसा ट्रॉय के युद्घ से पहले हुआ था। इसमें हापी की मूर्ति सबसे बड़ी है। ये 5.4 मीटर ऊंची है और इसे नाइल नदी में बाढ़ लाने वाले भगवान के तौर पर पूजा जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ये कोई पहला शहर नहीं है जो पानी में डूब गया हो, ऐसे कई शहर हैं जिसे कई बड़ी आपदाओं ने लील लिया। भला द्वारका को कोई कैसे भूल सकता है, जिसके निशान अब भी समुद्र की गहराइयों में मौजूद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें