फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे भी हैं देश में हिल-स्टेशन, यहां जरूर जा सकते हैं आप

Mon, 04 Apr 2016 11:50 AM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
1 of 10
भारत के हिल-स्टेशन - फोटो : gluebomb
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है असम के हाफलौंग का। इस जगह से गुवाहाटी और दीमापुर नजदीकी एयरपोर्ट हैं। बादलों के करीब इस जगह पर आपको बस पहाड़ ही पहाड़ मिलेंगे। 
 
विज्ञापन

भारत के हिल-स्टेशन

2 of 10
- फोटो : gluebomb
इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है केरल के पोनमुडी का। पश्चिमी घाट पर स्थित इस जगह पर आप तिरुवनंथपुरम से गाड़ी से आसानी से पहुंच सकते हैं। इस जगह पर जा जाने के बाद यही आभास होगा कि सपनों की नगरी में जैसे कदम रख दिया हो।
 
विज्ञापन

भारत के हिल-स्टेशन

3 of 10
- फोटो : gluebomb
कर्नाटक के नंदी हिल्स का नाम तो सुना ही होगा। यहां पर चिक्काबलापुर नाम की एक जगह है जो हिल-स्टेशन की लिस्ट में पूरी तरह से‌ फिट बैठती है।
इस जगह को आनंद गिरी भी बोलते हैं। इसका मतलब होता है खु‌शियों का पहाड़।
 

भारत के हिल-स्टेशन

4 of 10
- फोटो : gluebomb
उत्तराखंड में तो कई लोग घूमने जाते हैं। पर जानते हैं यहां के गढ़वाल पहाड़ियों के बीच चोपता नाम की एक जगह है जहां शांति है। ट्रेकिंग के लिए ये एक बेहतर विकल्प हो सकता है। रूद्रप्रयाग से यहां एक टैक्सी लेकर पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन

भारत के हिल-स्टेशन

5 of 10
- फोटो : gluebomb
पश्चिमी घाटों में कर्नाटक के शिमोगा का नाम पहले कभी सुना है? नहीं ना? कम रुपयों में भी इस जन्नत का सफर कर सकते हैं। कई पानी के झरनें, जंगल का पूरा मजा और कोहरा, यहां आपको हर वो चीज मिलेगी जिसकी तलाश में हैं।
 
विज्ञापन

भारत के हिल-स्टेशन

6 of 10
- फोटो : gluebomb
हिमालय का तो वैसे ही हिस्सा ही कमाल है। लेकिन खास तौर से घूमने लायक है अरूणांचल प्रदेश का तवांग इलाका। बोमदिला या तेजपुर से यहां पहुंचने के लिए बसें और टैक्सी मिल जाती हैं। यहां की खासियत है कई झीलें और पहाड़। यहां भी अलग सी शांति है जो आपको राहत देती है।
 
विज्ञापन

भारत के हिल-स्टेशन

7 of 10
- फोटो : gluebomb
इसके बाद घूमने के लिए देश में कुछ नया ढूंढ रहे हैं तो तमिलनाडु के नीलगिरी के कोटागिरी में जा सकते हैं। कोयंबटूर एयरपोर्ट से यहां पहुंचा जा सकता है।

भारत के हिल-स्टेशन

8 of 10
- फोटो : gluebomb
‌हिमाचल प्रदेश के तोश को तो सुना ही सुना होगा। बढ़िया मौसम और ये छोटा सा गांव। यहां जाइए जरूर एक बार। काफी हसीन जगह है ये।

भारत के हिल-स्टेशन

9 of 10
- फोटो : gluebomb
देश के हर कोने में सुंदरता भरी हुई है। अब आंध्र प्रदेश को ही ले लीजिए। यहां का अराकू घाट बहुत ही सुंदर जगह है। विजाग से मात्र 110 किलोमीटर दूर इस जगह पर कॉफी के कई प्लानटेशन देख सकते हैं। हनीमून मनाने के लिए भी यहां अब लोग पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन

भारत के हिल-स्टेशन

10 of 10
hill stations - फोटो : gluebomb
आखिर में शामिल ‌है उत्तराखंड का मुंसियारी। बर्फीले पहाड़, खूब ठंड और ग्लेशियर। यहां आएंगे तो इस जगह से प्यार करने लगेंगे। ठंड पसंद करते हैं, तो एक बार फिर आएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें