फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है दुनिया की सबसे लंबी कार, हैलिपेड से लेकर स्विमिंग पूल तक, इसके अंदर सब 'चमत्कार'

Tue, 17 Apr 2018 01:45 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
worlds longest car
आज हम आपके लिए लेकर आए हैं दुनिया की उस खास कार से जुड़ी जानकारी जिसका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुका है। दुनिया की सबसे लंबी कार 'लिमोजिन'... जी हां, इसकी खासियत जानकर आपको यकीन नहीं होगा। दरअसल, इस कार में स्विमिंग पूल से लेकर हैलिपेड तक सबकुछ था। जब तक आप इसे अपनी आंखों से न देख लेंगे तब तक तो आप यह बात मानने से रहे। तो चलिए दिखाते हैं इतिहास बनी इस लिमोजिन की  झलक...  

 
विज्ञापन

2 of 7
Worlds longest limousine
आपकी जानकारी के लिए बता दें इस कार को 90 के दशक में डिजाइन किया गया था। दुनिया की सबसे लंबी कार लिमोजिन को 'अमेरिकन ड्रीम' के नाम से भी जाना जाता था। इस कार की काया देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती थी। यह कार इतनी लंबी थी कि लोग इस कार के भीतर अगर एक चक्कर लगा लेते थे तो उनकी सुबह की मॉर्निंग वॉक खत्म हो जाती थी। 

 
विज्ञापन

3 of 7
Worlds longest limousine
इस कार की लंबाई 100 मीटर थी और एक चक्कर में ही 200 मीटर की वॉक हो सकती थी। इस कार में दो कैबिन दिए गए हैं। एक आगे और एक पीछे। इस वजह से कार दोनों तरफ से चल सकती थी। इस कार में स्विमिंग पूल, मिनी किचन, बाथरूम, सोने के लिए बेडरूम व हैलिपेड भी था। यह कार 26 व्हील के सहारे चलती थी। 

 

4 of 7
worlds longest car
कार में धूप सेकने के लिए सन डेक भी मौजूद था। कुल मिलाकर यह कार एक चलता-फिरता आलीशान घर हुआ करता था, जहां एश-ओ-आराम की सारी चीजें मौजूद थी। हालांकि मौजूदा दौर में रख-रखाव न होने के कारण इसकी हालत खराब है। ये कार लंबे समय से न्यू जर्सी के एक गोदाम में पड़ी सड़ रही है। जर्जर हालत में पुहुंच चुकी इस कार के इतिहास के बारे में आप शायद ही जानते हो।  

 
विज्ञापन

5 of 7
worlds longest car
इसकी खिड़कियां और छत टूट चुकी हैं। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एकबार फिर से इसे नया लुक दिए जाने की बात की जा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें अगर आप चाहें तो ऑर्डर पर मर्सडीज से लेकर हमर तक की लिमोजिन कार बनवा सकते हैं। बता दें लिमोजिन कोई ब्रांड नहीं है। बल्कि यह कारों की एक क्लास है जिसे स्पेशल ऑर्डर देकर बनवाया जाता है। इस कार का इंटिरियर आप स्वयं डिजाइन करा सकते हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 7
worlds longest car
यह कार अमेरिका के कैलिफोर्निया में बरबैंक नामक स्थान पर 'जे. ओहरबर्ग' ने 1986 में डिजाइन की थी। दुनिया की सबसे लंबी कार के रूप में इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जा चुका है। बता दें शुरुआत में इस कार को ओहबर्ग ने फिल्मों और प्रदर्शनी के लिए डिजाइन किया था। कई हॉलीवुड फिल्मों में इसका यूज भी किया गया। कई बड़े हॉलीवुड सितारें इस कार में सवार भी हो चुके हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
worlds longest car
लेकिन एक समय यह कार किराए की टैक्सी के रूप में भी चलाई गई। 50-200 यूएस डॉलर प्रति घंटा की दर पर इस कार की सवारी का मौका आम लोगों को भी मिला। ऐसे में इस कार ने खास लोगों से लेकर आम लोगों की भी सेवा की। तभी तो आज तक अमेरिकी लोगों के दिलों में इस कार की यादें बसती हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें