फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं रात को बैन टॉयलेट जाना तो कहीं हंसने पर जुर्माना, ये हैं दुनिया के अजीबोगरीब कानून

Wed, 27 Jun 2018 07:27 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
shocking
दुनिया के अजीबोगरीब कानूनों के बारे में जानकर कई बार हम हैरत में पड़ जाते हैं लेकिन जिनकी बात आज हम करने वाले हैं उनके बारे में आपने पहले नहीं सुना होगा। ये कानून आपके लिए अजीब साबित हो सकते हैं लेकिन इन्हें भी कई देशों में फॉलो किया जाता है। दरअसल, हर देश के लोगों की अपनी अलग-अलग जरूरतें होता हैं। इसी हिसाब से इन देशों में कानून भी बनाएं जाते हैं। जिनका पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य होता है। जो लोग इन कानूनों को नहीं मानते उनको सख्त सजा भी दी जाती है। सुनकर शाॉकिंग लगा न? जी हां, आगे और भी तगड़े झटके लगने वाले हैं जब जानेंगे इन अजीबोगरीब कानूनों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 9
pet lovers
कुत्ते को नहीं कर सकते तंग
दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं जो कुत्तों को इतना प्यार करते हैं कि वे उन्हें अपने घर में सदस्य की तरह रखते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वे उसके साथ खेलते हैं और भरपूर मस्ती करते हैं और कई बार चिढ़ाते भी हैं लेकिन भूल कर भी आप ये गलती यूएस के ओकलाहोमा शहर में मत कर देना क्योंकि यहां कुत्ते को चिढ़ाना आपको बेहद भारी पड़ सकता है। यहां पर कुत्ते की तरफ देखकर तरह-तरह के मुंह बनाना या फिर उसको इशारे करना कानूनी गुनाह माना जाता है। ऐसा करने पर जेल में भी जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 9
baby smile
स्माइल न करने पर फाइन
इटली के मिलान में अगर कोई स्माइल नहीं करता तो उसे भारी जुर्माना देना पड़ सकता है। यहां पर हर समय बत्तीसी दिखाना जरूरी है लेकिन अंतिम संस्कार और हॉस्पिटल में यह कानून लागू नहीं होता। 

4 of 9
flush
रात को टॉयलेट जाना गैरकानूनी
रात को किसी को बाथरूम जाने के लिए भी अगर कानून का पालन करना पड़े तो इससे बड़ी और क्या मुसीबत हो सकती है। जरा सोचिए उस देश के बारे में जहां इस तरह का कानून है। जी हां, स्विट्जरलैंड में रात को 10 बजे के बाद फ्लश के इस्तेमाल पर रोक है। यहां पर ऐसा करने पर जुर्माना देना पड़ता है। यहां पर इसे ध्वनि प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण माना जाता है।
विज्ञापन

5 of 9
food
रेस्टोरेंट में पेट भरने पर ही दे सकते हैं पैसे
डेनमार्क बहुत खूबसूरत जगह है, यहां पर रेस्टोरेंट में खाना खाते समय जब तक आपको पूरी तरह से संतुष्टि नहीं होती आपको पैसे देने की कोई जरूरत नहीं है। ऐसे किसी को बिल देने पर मजबूर भी नहीं किया जा सकता। 

 
विज्ञापन

6 of 9
hack off
यहां नहीं कर सकते किसी को तंग
फिलिपिंस में किसी को भी तंग नहीं किया जा सकता। ऐसा करने पर यहां कानूनी तौर पर सजा मिलती है। कोई भी नागरिक यहां पर किसी दूसरे को कष्ट नहीं दे सकता। 
विज्ञापन

7 of 9
violin
पेपर बैग में नहीं ले जा सकते वायलिन
अमेरिका के ऊटाह शहर में सड़क किनारे पेपर बैग में वायलिन कैरी करना गैरकानूनी है।

8 of 9
horse
यहां घोड़े के खाद का ढेर लगाना बैन 
सन फ्रांसिस्को में सड़क किनारे घोड़े के खाद का 6 फीट ऊंचा ढेर लगाना गैरकानूनी है।
विज्ञापन

9 of 9
furniture cutting
यहां अर्धनग्न होकर नहीं कर सकते ये काम
टेक्सास के देवोन में अर्धनग्न होकर फर्नीचर बनाना कानून के खिलाफ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें